देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार…VIP सुरक्षा के तहत हो रही थी कार्रवाई..घेराबन्दी से पकड़ में आया आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिलासपुर प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सघन  चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सरकन्डा पैट्रोलिंग पार्टी ने चैकिंग अभियान के दौरान नूतन चौक में एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया युवक चैंकिग अभियान के समय भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे समय रहते धर दबोचा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 जून को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कप्तान के निर्देश पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सरकन्डा क्षेत्र में विभिन्न थानों की पुलिस अभियान में विशेष रूप से सक्रिय है।

                       पुलिस प्रशासन ने बताया कि नूतन चौक के पास पेट्रोलिंग पार्टी संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। चैकिंग होते देख एक युवक तेजी से भागने लगा। पुलिस पार्टी ने उसे चारो तरफ से घेरकर धर दबोचा। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम स्वप्निल पाटनवार पिता योगेश पाटनवार सरकन्डा स्थित माताचौरा का रहने वाला बताया।

                                  जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने युवक के पास से देशी मेड पिस्टल को बरामद किया। आरोपी स्वप्निल के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है। स्वप्निल को  उप निरीक्षक आर,ए.यादव, आरक्षक संदीप शर्मा,गोकुल जांगड़े, विकास यादव, सरफराज खान ने विशेष कार्रवाई कर पकडा है।

close