दोहरे हत्याकाण्ड की गुत्थी सुलझने के करीब

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Chhattisgarh.Policeबिलासपुर—- पुलिस का दावा है कि मस्तुरी के टांगर दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। हत्याकाण्ड की गुत्थी सुलझने के नजदीक है। हत्या और उसके कारणों की जानकारी हासलि हो चुकि है।हत्याकाण्ड के बाद करीब सत्तर से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार हत्या का मुख्य कारण जमीन विवाद होना बताया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       मस्तूरी के टांगर गांव में चार दिन पहले रात्रि को अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर मां बेटे की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया। मस्तूरी पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक सत्तर से अधिक संदेहियों पूछ की है । मालमा लगभग सीसे की तरह साफ हो चुका है।

                         पुलिस का दावा है कि हत्या के केन्द्र में सम्पति विवाद ज्यादा दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार को पुलिस को शक है कि ह्त्या के अज्ञात आरोपी राजकुमार सूर्यवंशी को मारने चाहते थे। लेकिन घर में घुसते ही सुरति बाई के जाग गयी। जिसके चलते आरोपियों ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

                        सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टांगर निवासी सुरति बाई के तीन बेटे और चार बेटियां हैं।बडा बेटा गुजरात में रोजी मजदूरी का काम करता है। वह समय समय पर अपनी मां की मदद करता था। दूसरा बेटा अक्षय सूर्यवंशी ससुराल में रहता है। उसने अपने हिस्से की जमीन बेच दी है। उसका अपनी मां से 25 डिसमील जमीन को लेकर  विवाद था।

                 कयास लगाया जा रहा है कि मझले बेटे का इसमें हाथ हो सकता है। क्योंकि छोटे भाई और मां की हत्या के बाद सबसे ज्यादा फायदा उसे ही होना था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मझला बेटे का सबंध असामाजिक तत्वो से है। लेकिन अभी तक आरोपी ने अपना अपराध कबूल नही किया है।

                  घटना के समय सुरति बाई का तीसरा बेटा साथ रहता था। जिस रात उसकी हत्या हूई उस समय वह अपने कमरे में सोया था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या के कारणों और आरोपी का पता चल जाएगा। बहरहाल पुलिस ने दोहरे हत्याकाण्ड की गुत्थी सुलझाने के लिए अब तक सत्तर से अधिक लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट तो नही हो पाई है। जानकारी के अनुसार हत्या का मकसद सुरति बाई की 25 डिस्मील जमीन का होना है। फिलहाल पुलिस भी इन्ही कारणों के इर्द गिर्द जांच कर रही है। उम्मीद है कि हत्या का जल्द ही खुलासा हो जाएगा।  प्रथम दृष्टि पुलिस को लग रहा है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मामले का जल्द खुलासा हो सकता है।

close