दो अलग-अलग जगह आत्महत्या

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर—तोरवा थाना क्षेत्र के हेमुनगर निवासी आटा चक्की संचालक और सिरगिट्टी के चुचुहियापारा निवासी युवक ने अज्ञात कारणो से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने मौत के कारणो की जांच शुरू कर दी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

तोरवा थाने के चुचुहियापारा दुर्गा पंडाल के पास रहने वाले आटा चक्की संचालक ने अज्ञात कारणो के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी उस समय लगी जब मृतक श्याम सुन्दर यादव का पिता जग नरायण यादव सुबह सैर से वापस आया। उसने देखा कि बेटे के कमरे में लाईट जल रही है। शक होने पर जगनारायण ने श्याम सुन्दर के कमरे के दरवाजा को जब धक्का दिया तो सामने पंखे से लटकते हुई लाश मिली।

घटना की जानकारी पिडित पिता ने अपने पडोसियो को दी। पडोसी संतोष सिंह ने मामले की सूचना तोरवा थाने को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर  तोरवा पुलिस भी पहुंच गयी। पंचनामा के बाद श्यामसुन्दर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने आत्महत्या के कारणों का जिक्र नहीं किया है लेकिन अपने माता को परेशान न करने की बात कही है। मामले में तोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणो की वजह तलाश रही है। एक अन्य मामले में सिरगिट्टी थाने के चुचुहियापारा गणेश नगर निवासी अनीश चन्द्र उर्फ गोलू पिता मंगल चन्द्रा ने अज्ञात कारणो से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। मामले में सिरगिट्टी पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

close