दो अलग स्थानों में..दो गुटों के बीच मारपीट…काउन्टर अपराध भी दर्ज… पुलिस का दावा..जल्द पकड़ाएंगे आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कोनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत घुटकू में अलग अलग इलाकों में लड़ाई झगड़ा का मामला दर्ज किया गया है। वादी और प्रतिवादी दोनों ने ही थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जानकारी के अनुसार होली की रात घुटकू के दो अलग क्षेत्र में मारपीट का  मामला सामने आया है।घुटकू के पंडरीपारा में दो गुटों के बीच मारपीट हुई है। मारपीट खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। दोनों ही पक्ष एक दुसरे पर गाली गलौच के साथ जान से मारने की धमकी दी है। 

               कोनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार पंडरीपारा में होली की रात दो गुटों में लड़ाई हुई। एक गुट के लोगों ने थाना पहुंचकर उमेश साहू और उनके साथियों पर जानलेवा हमला के साथ मारपीट और गाली गलौच का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,506,323, 324 का अपराध दर्ज किया है।

                         मामले में ही दूसरे पक्ष ने काउन्टर रिपोर्ट किया है। शिकायत पर आकाश सोनी देवराज सोनी, शंकर सोनी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

                इसके अलावा कोनी थाना क्षेत्र के दैहानपारा में लड़ाई झगड़े की वारदात को दर्ज किया गया है। दो गुटो में जमकर मारपीट की शिकायत मिली है। देर रात ज्ञानचन्द सूर्यवंशी, रवि सूर्यवंशी और प्रकाश सूर्यवंशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 330, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

                     मामले में काउन्टर अपराध संजीत कारोबारी, निश्चल कारोबारी, शुभव केनार के खिलाफ समान धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

close