VIDEO:दो स्पेशल ट्रेन से आए 2500 से अधिक मजदूर..दो का इंतजार..मुंगेली श्रमिकों की संख्या सर्वाधिक..सभी बस से रवाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भोपाल और नांदिया से करीब 2500 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिलासपुर पहुंची। भोपाल के हबीबगंज से करीब 1600 और नांदिया से 900 से अधिक मजदूर बिलासपुर पहुंचे। सभी मजदूरों को बसों से जिलेवार अलग अलग स्थान पर बस और ट्रक से भेजा गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  2500 से अधिक मजदूरों को दो अलग अलग श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिलासपुर लाया गया। पहली गाड़ी भोपाल के हबीबगंज से करीब दो घंटे देरी से बिलासपुर पहुंची। इसमें करीब 1600 मजदूर सवार थे। सर्वाधिक मजदूर मुंगेली जिले के थे। सभी 950 की संख्या से अधिक मजदूरों को खाना किट देने के बाद बसों और ट्रकों से मुंगेली जिला रवाना किया। इसके अलावा भाटापारा, जांजगीर कोरबा मजदूरों को भी जिलों को रवाना किया गया। भोपाल से आने वाली ट्रेन में करीब 200 की संख्या में बिलासपुर मजदूर थे। सभी को क्वांरटीन भेजा गया।

                         दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन नांदिया से बिलासपुर पहुंची। इसके बाद जांजगीर चांपा के लिए रवाना हो गयी। 900 से अधिक मजदूरों को बिलासपुर उतारा गया। मुंगेली के करीब 200 से अधिक मजदूरों को जिला रवाना किया। इसके अलावा बलौदा भाटापारा समेत अन्य अन्य जिलों को भी गृह जिला भेजा गया।

             बताते चलें कि अभी दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिलासपुर पहुंचने वाली है। दोनो ट्रेन लेट चल रही है। दोनों ट्रेन दिल्ली और लखनऊ से आने वाली है।

close