धमका कर किया 6 महीने दुष्कर्म..देता रहा शादीं का झांसा..राजा बाबू गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- 6 महीने से शादी का झांसा देकर और डरा धमका कर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के आरोप में चिंगराजपारा निवासी राज सिंह ठाकुर को सरकण्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 22 जून को 376, 377 ,506 का आरोप दर्ज किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा निवासी युवती छ महीने पहले अपने मामा के घर चिंगराज पारा गयी थी। इस बीच मामा घर पड़ोसी राजा ठाकुर आना जाना था। एक दिन उसने युवती का हाथ पकड़कर अपने घर ले गया। इसी दौरान उसने जबरदस्ती शारीरिक रिश्ता बनाया। पीड़िता के मना करने पर उसने शादी का झांसा दिया। 

                इसके बाद राजा ठाकुर युवती से लगातार 6 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। और बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही उसने धमकी भी दिया कि यदि शिकायत  पुलिस तक पहुंची तो हत्या कर देगा।

           22 जून को युवती की शिकायत पर राजा ठाकुर के खिलाफ 376, 377 , 506 का अपराध दर्ज किया। सरक्डा थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दी गयी। टीम तैयार कर आरोपी की घेराबन्दी की गयी। इसी दौरान आरोपी को पुलिस पहुंचने की भनक लग गयी। इसके पहले आरोपी फरार होता उसे चिंगराजपारा स्थित घर में धर दबोचा गया।

               आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया है। मामले में अब अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

close