धमतरी-हादसे का शिकार हो गई बस, 12 घायल, चार की हालत गंभीर

Shri Mi
1 Min Read

धमतरी।मंगलवार सुबह धमतरी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बैलाडीला से दुर्ग जा रही बस गागरा पुल के पास बेकाबू होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। बस की रफ्तार तेज होने के कारण चालक को संभालने का मौका ही नहीं मिला।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिनमें से 12 घायल हो गए। सभी घायलों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर कर दिया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close