धमाकेदार पटाखों पर रहेगी सख्त निगरानी

Chief Editor
5 Min Read

crackersबिलासपुर ।चाईनीज हेलोजन लाईट एवं अधिक शोर करने वाले पटाखे का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। इसका उपयोग मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर एवं खतरनाक स्थिति हो सकती है। जिला दण्डाधिकारी ने जनस्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर पटाखों के अवैध भण्डारण एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिया है।
जिले के समस्त पटाखा लायसेंसियों के विक्रय स्थल पर केवल नमूने के तौर पर (कम मात्रा में) पटाखों को रखने की अनुमति होगी। शेष पटाखों का भण्डारण आबादी क्षेत्र से दूर लायसेंस में अंकित शर्तों के अनुसार ही किया जायेगा। अवैध स्थल पर भण्डारण एवं विक्रय करते पाये जाने पर टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। ग्रीन ट्रिव्यूनल, सेन्ट्रल जोन द्वारा दिये गये निर्णय के अनुसार 145 डी.बी. से अधिक शोर मचाने वाले पटाखें प्रतिबंधित किया गया है। इसके तहत् नवरात्रि पर्व के दौरान पण्डालों में उपयोग किये जा रहे खतरनाक चाईनीज हेलोजन के उपयोग पर रोक लगाने तथा 145 डी.बी. से अधिक शोर करने पटाखों को तत्काल जप्त करने के लिए टीम का गठन किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इनमें सिविल लाईन थाना क्षेत्र के लिए गठित टीम में कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री संदीप ठाकुर, निरीक्षक नसर सिद्धकी, उप निरीक्षक अनिल अग्रवाल एवं प्रभारी बाजार विभाग श्री राजेश्वर पवार होंगे। इसी तरह कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री अमित सिन्हा, निरीक्षक श्री आर.पी.शर्मा, उप निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल, सहायक राजस्व उप निरीक्षक श्री अतुल बाजपेयी, तारबाहर थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री आर.के.कमार, निरीक्षक श्री बी.आर. निषाद, उप निरीक्षक श्री शांति लाल टोप्पो, सहायक राजस्व उप निरीक्षक श्री कमल रजक, सरकण्डा थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री राज कुमार साहू, निरीक्षक श्री सी.लकड़ा, उप निरीक्षक श्री युवराज तिवारी, सहायक राजस्व उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह, तोरवा थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुश्री तुलसी मंजरी साहू, उप निरीक्षक श्री परिवेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक श्री अमृत तिवारी, सहायक राजस्व उप निरीक्षक श्री लियाकत अली, कोनी थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री देव सिंह उईके, निरीक्षक श्री एस.सी. शुक्ला, उप निरीक्षक श्री डी.पी. मिश्रा, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुश्री योगिता साहू, कार्यपालिक दण्डाधिकारी, निरीक्षक श्री राहुल तिवारी, प्रधान आरक्षक श्री कपिल साहू, सीएमओ श्री पुणेन्द्र तिवारी, तखतपुर थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री पी.के.गुप्ता, निरीक्षक श्री मोतीलाल शर्मा, उप निरीक्षक श्री रवीन्द्र मंडवी, सीएमओ श्री उमेश शुक्ला, कोटा थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती हेमलता डहरिया, निरीक्षक श्री कमलेश ठाकुर, उप निरीक्षक श्री आर.डी.सिंह, सीएमओ श्री विजय कुमार सोनी, बिल्हा थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री अमित गुप्ता, निरीक्षक श्री दिलीप चन्द्राकर, उप निरीक्षक श्री जे.पी. ठाकुर, सीएमओ श्री रमेश कुमार पाण्डेय, गौरेला थाना क्षेत्र कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री अश्वनी कंवर, निरीक्षक श्री लालचंद मोहले, उप निरीक्षक श्री आर.एस. क्षत्री, सीएमओ श्री महावीर शर्मा, पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री शेष नारायण जायसवाल, निरीक्षक श्री इशहाक खलखो, उप निरीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा, सीएमओ श्री विजय पाण्डेय, मरवाही थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री लीलाधर कंवर, निरीक्षक श्री एम.आर.साहू, उप निरीक्षक श्री जे.के.वर्मा, मस्तूरी थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती लता उर्वशा, निरीक्षक, श्री डी.दीवान, उप निरीक्षक श्री डी.आर. ठाकुर, सीएमओ श्रीमती मधुलिका सिंह, चकरभाठा थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री ओ.पी. सिंह, निरीक्षक श्री राजेश श्रीवास्तव, उप निरीक्षक श्री बी.एन.राय, सीएमओ श्री भोला सिंह ठाकुर, हिर्री थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती तुलसी राठौर कार्यपालिक दण्डाधिकारी, निरीक्षक श्री आर.के.पात्रे निरीक्षक, प्रधान आरक्षक श्री नाजीर खान, सीपत थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री एन.पी.गबेल, उप निरीक्षक श्री अशोक वर्मा, रतनुपर थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री कमलेश मिरी, निरीक्षक श्री के.पी. पैकरा, उप निरीक्षक श्री शिव सिंह बक्साल, सीएमओ श्रीमती पूजा पिल्ले एवं सकरी नगर पंचायत क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह जोशी, उप निरीक्षक चैकी प्रभारी सकरी श्री भगत, सीएमओ श्रीमती सुषमा तिवारी टीम में रहेंगे। जिला दण्डाधिकारी ने उपरोक्त सभी टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

close