बिलासपुर—बिना टिकट रेल यात्रा करने वालों की धरपकड़ लगातार जारी है। बिलासपुर रेल मंडल ने उमरिया में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम के मार्गदर्शन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाईन की अगुवाई में पेण्ड्रारोड-उमरिया के बीच गहन टिकट जांच की गयी।
अभियान टीम ने अनूपपुर-अम्बिकापुर के बीच गहन और बिजुरी स्टेशन में किलाबन्दी टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट के 90 मामले दर्ज किए गए। अनियमित टिकट के 48, बिना बुक लगेज के 178, टिकट श्रेणी परिवर्तन के 9 और गंदगी फैलाने के 55 मामले दर्ज किए गए। अभियान टीम ने कुल 380 मामले में 63 हजार से अधिक रूपए का जुर्माना वसूल किया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई और आरपीएफ स्टाफ ने 28 गाडियों में टिकट चेकिंग की।
भावभीनी विदाई
बिलासपुर रेल मंडल प्रशासन ने 34 रेलकर्मियों को रेल सेवा पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी। इनमें 5 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवा अवकाश लिया है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में सभी 34 सेवानिवृत्त कर्मियों को मंडल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने शुभकामनाएं दी। उन्होने सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को चेक, प्रमाण-पत्र, मेडिकल संबंधी कागजात, सेवा मैडल प्रदान किया।
विदाई कार्यक्रम के दौरान वरिय मंडल कार्मिक अधिकारी आर.गणेश, मंडल वित्त प्रबंधक प्रभाष कुमार झा, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक पूनम चौधरी, सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, मुख्य कल्याण निरीक्षक होरो, मुख्य कार्यालय अधीक्षक सीमाचलम और अन्य कल्याण निरीक्षक मौजूद थे।
भावुक संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक मलिया ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई दी। उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होने उत्कृृष्ट रेल सेवा के लिए रेल प्रशासन की तरफ से आभार व्यक्त किया। धन और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा।