धरमलाल ने कहा…युवती को नहीं जानता…मेरी राजनीतिक और चरित्र हत्या की साजिश…ले रहा हूं कानूनी सलाह

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— रायपुर में एक महिला ने प्रेसवार्ता कर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर यौन उत्पड़ीन और छेड़छाड़ का आरोप लगाकर छत्तीसगढ़ राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। महिला ने बताया कि साल 2017 में तात्कालीन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने घर होली खेलने बुलाया। इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की गयी। इस समय उसकी बड़ी बहन भी मौजूद थी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                     आज दोपहर रायपुर मे एक युवती ने नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता धरमलाल कौशिक पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने प्रेसवार्ता कर बताया कि घटना होली के समय साल 2017 की  मैने होली खेलने से मना किया। बावजूद धरमलाल ने गालों पर रंग लगाने के बाद मांग में भी रंग भरा। साथ ही अश्लील इशारा भी किया।

                  लगाए गए आरोप पर पत्रकारों ने धरमलाल कौशिक से मिलने का प्रयास किया। लेकिन उस समय नेता प्रतिप्रक्ष अमरकंटक प्रवास पर थे। घर पहुंंचने के बाद धरमलाल ने बयान जारी कर लगाए आरोप को घटिया राजनीति का हिस्सा बताया। धरम ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी समाचार से मिली है। रायपुर में किसी महिला ने मुझ पर अनर्गल, आधारहीन और चारित्रिक आरोप लगाए हैं।

                  लगाए गए आरोप पर धरम ने कहा कि मैं  ना केवल अचंभित  बल्कि व्यथित भी हूं। इस संबंध में मेरा क्या कहूं जिससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। इतना जरूर कहूंगा कि मैं ऐसी किसी महिला को नहीं जानता। धरम ने बताया कि मेरा आज तक का राजनीतिक और सामाजिक जीवन बेदाग और साफ सुथरा रहा है। किसी ने पर्दे के पीछे से मेरे छवि पर कीचड़ उछाला है।

           धरम ने कहा कि लगाया गया आरोप स्वार्थ से प्रेरित है। मेरी छवि को बिगाडऩे का ष़ड़यन्त्र किया गया है। मेरी चरित्र हत्या का प्रयास प्रतीत होता है। सार्वजनिक जीवन में मैं अलग-अलग समय विभिन्न पदों पर रहा हूं। इस नाते मुझसे मिलने अनेक लोग आते हैं। इस संबंध में मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं। ज्द ही उचित कार्रवाई के लिए कानून और पुलिस का दरवाजा खटखटाउंंगा।

close