धरम ने कहा…एक-एक आवेदनों पर सरकार की नजर…लोकसुराज का मतलब..समस्या का त्वरित निवारण

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—विधानसभा बिल्हा क्षेत्र के मूँगेली जिला स्थित चंद्रखुरी में लोक सुराज अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भी शिरकत किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसुराज का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्या जनता के सामने ही निराकरम किया जाए। इस दौरान धरमलाल कौशिक ने सरकार की योजनाओं को सबके सामने रखा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रखुरी में आयोजित लोकसुराज शिविर में 18 सौ अधिक आवेदनों का निराकरण किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने शिविर में जनता जनार्दन से सीधा संवाद किया। कौशिक ने बताया कि लोकसुराज का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्या का निवारण जनता के सामने ही किया जाए।

                       पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसुराज अभियान की एक एक गतिविधियों पर मुख्यमंत्री की नजर है। अभियान में सभी आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। किन्ही कारणों से यदि किसी आवदेन का निराकरण नहीं हुआ तो अधिकारियों को इसकी वजह मुख्यमंत्री को बताना होगा। मुख्य अतिथि धरमलाल ने  भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव गरीब और प्रदेश की एक एक जनता सुख दुख ,हित अहित से वाकिफ है।

                                     इसलिए शिविर से पहले लोगों से समस्याओं को लेकर आवेदन मंगाया गया। समस्याओं का निराकरण कर शिविर में जनता और जनप्रतिनिधियों के सामने पेश किया गया है। कौशिक में कहा कि आवेदनों का निराकरण तब सफल माना जाएगा जब काम धरातल पर दिखाई देने लगे।  जनता के मन मे किसी प्रकार का शक ना रहे । उन्होने कहा कि हम काम करने आये है। किसी भी गरीब को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जनता को शासन की एक एक योजनाओं का लाभ लेने का अधिकार है।

                   इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित जनता को शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने अपनी मांगों को भी रखा । कार्यक्रम में शशि रामानुज साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत पथरिया, रामनारायण घृतलाहरे जिला पांचायत सदस्य, शिशि घृतलहरे जिला पचायत सदस्य, कैलाश सिंह मंडल अध्यक्ष, पप्पू हुरा, भोज वर्मा, मनीष साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, एसङीएम पथरिया, तहसीलदार पथरिया और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

close