धरम में विश्वास..चौथी बार बनाएंगे सरकार-रमन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160109-WA0001बिलासपुर। एक दिवसीय प्रवास पर मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह आज बिलासपुर पहुंचे। हेलीपेड से मुख्यमंत्री सीधे राष्ट्रीय व्यापार मेला में शिरकत करने पहुंचे। इसके बाद सिम्स पहुंचकर आडिटोरियम को लोकार्पित किया। छत्तीसगढ़ भवन में विश्राम किया। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से चर्चा भी की। पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,प्रभारी मंत्री अजय चन्द्राकर,श्रम मंत्री भैयालाल रजवाड़े समेत कई दिग्गज भाजपा नेता उपस्थित थे।

               पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ.रमन सिंह ने कहा कि बिलासपुर आने मुख्य उद्देश्य विभिन्न विकास योजानाओं को जनता को समर्पित करना है। उन्होने बताया कि आडिटोरियम की आवश्कता काफी लम्बे समय महसूस की जा रही थी। उसे आज जनता को समर्पित किया गया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि अंतागढ़ आडियों टेप मामले में भारतीय जनता पार्टी या फिर सरकार का कुछ लेना देना नहीं है। चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगा सेक्रेटरी ने सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मंतूराम को चुनाव क्यों हटे। किसने उन पर दबाव बनाया । इस बात का उत्तर मंतूरराम ही दे सकते हैं। इस बारे में मुझ कुछ नहीं बोलना है। रिपोर्ट सेक्रेटरी ने चुनाव आयोग को सौंप दिया है।

             जोगी के निष्कासन से कांग्रेस् को कितना फायदा और भाजपा क्या नुकसान होगा के सवाल पर सीएम ने कहा कि जोगी के निष्कासन से भाजपा का कुछ लेना देना नहीं है। कांग्रेस का आंतरिक मामला है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में अन्तर्कलह है। यह हमारा मुद्दा नहीं है। यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। सीएम ने कहा कि जोगी कांग्रेस में रहें या नहीं रहें। भाजपा को इससे मतलब नहीं है। कांग्रेस अपना घर संभाले। भाजपा पर उंगली उठाने से पहले अपने कुनबे को देखा।

                       एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि कांग्रेस की कमान जोगी के पास रहे या बघेल के उससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ना है।

     पत्रकारों से सवालों के जवाब में रमन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम जादू की छड़ी से नहीं बल्कि आम सहमति से होती है। धरमलाल कौशिक को आम सहमति से प्रदेश का उध्यक्ष बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरमलाल जुझारू,अनुभवी और कर्मठ नेता हैं।हम उन्हीं के मार्गदर्शन में काम करेंगे। रमन ने कहा कि चौथी बार विधानसभा के चुनाव में धरमलाल की बहुत बड़ी भूमिका होगी। संगठन मिलकर काम करेगा। भाजपा चौथी बार भी प्रदेश में सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरमलाल भाजपा के बड़े नेता हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं।

                 इस दौरान स्वास्थ्य खराब होने के कारण निकाय मत्री अनुपस्थित रहे। प्रेस वार्ता की सबसे बड़ी खबर मुख्यमंत्री रमन सिंह से कांग्रेस नेता धरमजीत सिंह और अशोक अग्रवाल ने भी मुलाकात की। क्या चर्चा हुई किसी को इस बात की जानकारी नहीं है।

close