धान खरीदीः विधायक का सीएम को पत्र

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

jogi-7रायपुर—अमित जोगी ने राज्य में धान खरीदी 15 नवंबर की बजाय 15 अक्टूबर से शुरु करने की मांग की है। सीएम को पत्र लिखकर बताया है कि किसानों को उनके सबसे बड़े त्यौहार दिवाली मनाने के लिए रकम उनके हाथ में होगी। इससे किसान बिचौलियों को औने.पौने दामों में धान बेचने से भी बच जाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              अमित जोगी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धान खरीदी 15 नवंबर से की वजाय 15 अक्टूबर से करने को कहा है। जोगी ने बताया कि त्यौहार मनाने के लिए किसान या आम आदमी  अपने स्तर पर पूरी तैयारी करता है। किसान का यदि त्यौहार के समय जेब खाली रहेगा तो वह अपनी खुशियों को कैसे मनाएगा।

                   जोगी ने कहा कि राज्य में धान की फसल अक्टूबर मध्य तक तैयार हो जाती है। इस दौरान किसान कटाई भी शुरु कर देता है। ऐसे में अगर दिवाली के बाद धान खरीदी होने के कारण किसान त्यौहार मनाने के लिए धान बिचौलियों के हाथों बेचेगा। बिचौलिये मेहनत की कमाई को औने.पौने दामों में खरीदेंगे। इससे किसानों को भारी नुकसान होगा।

close