धान खरीदी केंद्र प्रभारी सस्पेंड, मंत्री प्रेमसाय सिंह ने किया औचक निरीक्षण, विभाग में हड़कंप

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर ।प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शनिवार को जिले के कई धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिससे वहां के कर्मचारी -अधिकारियों में हड़कंप मच गया । मंत्री ने बिलासपुर जिले के छतौना धान खरीदी केंद्र में खुले में पड़े धान के बोरे देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई साथ ही अनियमितताओं को देखते हुए वहां के संस्था प्रबंधक नेपाल कौशिक को सस्पेंड करने के आदेश दिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम शनिवार को रायपुर से बिलासपुर आते समय बिल्हा इलाके के छतौना गांव में चल रहे धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया ।मंत्री के अचानक धान खरीदी केंद्र में पहुंचने से विभाग में हड़कंप का माहौल नजर आया। मंत्री ने धान खरीदी केंद्र में घूम कर जायजा लिया। उन्होंने खुले में पड़े धान के बोरों को देखकर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
उन्होंने धान खरीदी केंद्र में फैली अव्यवस्था को लेकर कर्मचारियों अधिकारियों से कई सवाल पूछे।

जिसका जवाब उन्हें नहीं मिल पाया। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था ठीक करने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश भी दिए ।मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किसानों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं । धान खरीदी केंद्र में फैली अव्यवस्थाओं से नाराज मंत्री ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी नेपाल कौशिक को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि धान खरीदी केंद्र की व्यवस्था तुरंत ठीक की जाए ।इसके बाद उन्होंने उन्होंने और भी कई धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close