धान खरीदी केंद्र प्रभारी नौकरी से बाहर…एक ही दिन में एक किसान को जारी कर दिए थे दो टोकन

Shri Mi
2 Min Read

कवर्धा।विकासखण्ड के खपरी(झलमला) के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी राकेश चन्द्रवशी को उनके लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से कार्य से पृथक कर दिया गया है। उन्होंने समिति के छोटे किसानों को ताक में रखते हुए स्वेच्छाचरित ढंग से एक ही व्यक्ति को एक दिन में दो टोकन जारी किया गया था और तीन अन्य कृषकों को भी टोकन जारी किया गया। इस प्रकार 566 किं्वटल अधिक धान आवक के लिए टोकन जारी किया था। उनका यह कृत्य धान खरीदी नियम और निर्देशों का विपरीत था। जांच में यह सही पाया गया।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

गौरतलब है कि जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण द्वारा धान खरीदी के लिए धान उपार्जन प्रभारी और ऑपरेटर के लिए टोकन जारी करने में मनमानी नहीं किये जाने निर्देशित किया गया था। निर्देश के बाद भी धान उपार्जन केन्द्र खपरी(झलमला) के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी श्री राकेश चंद्रवंशी द्वारा धान खरीदी के दौरान 12 दिसंबर और 17 दिसंबर को खरीदी करने के लिए 17 कृषकों को धान की मात्रा 829.80किं्वटल का टोकन जारी किया था और 16 दिसंबर को तात्कालिक स्वेच्छाचरित ढंग से एक ही व्यक्ति को एक दिन में दो टोकन जारी किया गया था और तीन अन्य कृषकों को भी टोकन जारी किया गया।

इस प्रकार 566 किं्वटल अधिक धान आवक के लिए टोकन जारी किया जाना पाया गया। 17 दिसंबर के लिए अधिक मात्रा में टोकन जारी किया गया, जो कि सही पाया गया है। उक्त कृत्य धान उपार्जन नीति एवं शासन के दिशा निर्देशों की अवहेलना है। उक्त लापरवाही पूर्ण कृत्य के कारण श्री राकेश चंद्रवंशी को धान उपार्जन केन्द्र खपरी(झलला) को तत्काल धान खरीदी प्रभारी से पृथक किया गया गया है। उनके स्थान पर धान खरीदी के लिए श्री पवन कुमार चंद्रवंशी (लिपिक) को आगामी आदेश तक खरीदी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close