धान खरीदी केन्द्र के तीन प्रभारी निलंबित: डाटा एन्ट्री ऑपरेटर बर्खास्त

Shri Mi
2 Min Read

शिक्षक (पंचायत) केशव राम साहू,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोबा,विकासखण्ड फिंगेश्वर ,निर्वाचन कार्य,लापरवाही,निलंबित ,विधानसभा चुनाव,chhattisgarh,election,news,सहायक अभियंता कमलेश कुमार,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल,कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह,जगदलपुर।कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली के निर्देश पर सहकारिता विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  धान खरीदी केन्द्रों में अनियमितता बरतने वाले तीन खरीदी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त कर दी गई है तथा तोकापाल लेम्पस मैनेजर कमलू कश्यप को हटा दिया गया है।उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी द्वारा बस्तर तहसील की धान खरीदी केन्द्र बस्तर, तोकापाल तहसील की धान खरीदी केन्द्र बडे़मुरमा, धान खरीदी केन्द्र तोकापाल तथा दरभा तहसील की धान खरीदी केन्द्र चिंगपाल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था।  सीजीवालडॉटकॉम के whatsapp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

इन केन्द्रों में धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर कलेक्टर द्वारा खरीदी केन्द्र बस्तर, तोकापाल और बडे़मुरमा के खरीदी प्रभारी को निलंबित करने तथा खरीदी केन्द्र चिंगपाल के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को बर्खास्त करने के निर्देश उप पंजीयक सहकारी समिति को दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी केन्द्र बस्तर के खरीदी प्रभारी शिरीश विश्वकर्मा, तोकापाल के खरीदी प्रभारी रोहित कच्छ तथा खरीदी केन्द्र बड़ेमुरमा के खरीदी प्रभारी देवेन्द्र सेठिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही खरीदी केन्द्र चिंगपाल के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर महादेव मौर्य की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

इसी तरह तोकापाल लेम्पस के मैनेजर कमलू कश्यप को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर  अनत पांडेय को लेम्पस मैनेजर पदस्थ किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही के फलस्वरूप धान खरीदी केन्द्र बस्तर में खरीदी प्रभार सहदेव बघेल तथा खरीदी केन्द्र बड़ेमुरमा में खरीदी प्रभारी  उमेश सेठिया को पदस्थ किया गया है। इसी तरह धान खरीदी केन्द्र चिंगपाल के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त किए जाने के फलस्वरूप उनके स्थान पर ईश्वर दास को डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का कार्य दिया गया है। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close