धान खरीदी नहीं होने से नाराज़ किसानों ने किया चक्का जाम तखतपुर रोड पर लगी वाहनों की लम्बी लाइन

Shri Mi
2 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)लाखासार मे धान खरीदी नही होने को लेकर नाराज किसानों ने ग्रामीणों के साथ तखतपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग पर धरना पर बैठ गए। जिसके चलते चक्काजाम हो गया। दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी लाइन लग गयी। यद्यपि प्रशासन किसानों को लगातार प्रयास कर रहा है। खबर लिखे जाने तक चककाजम है।सकरी थाना अंतर्गत ग्राम लाखासर में धान खरीदी केंद्र में धान नही खरीदे जाने पर किसानों आक्रोश जाहिर किया है। नाराज किसान में आक्रोशित ग्रामीणों के साथ तखतपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग को लाखासार काठाकोनी मोड़ पर जाम कर दिया है। किसान और ग्रामीणों ने कहा कि किन्ही ना किन्ही कारणों से धान की खरीदी नही हुई।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

धान खरीदी देर से भी शुरू हुई। इसके अलावा कभी वारदाना नही होने का बहाना बनाकर धान खरीदी केंद्र बैंड रहा तो कभी मौसम खराब होने के कारण केंद्र ने धान खरीदने से इनकार कर दिया।

    चक्काजाम पर बैठे  किसानों ने कहा कि जब तक धान खरीदी की तारीख नही बढ़ायी जाएगी तब तक सड़क पर बैठे रहेंगे। जबकि आज धान खरीदी की अंतिम तारीख है। किसानों को  टोकन नहीं मिला  हैं ।बारदाने की कमी के कारण धान की तौल भी नहीं हो पाई है। जिसके कारण फसल की बिक्री अभी तक नही हुई है। बहरहाल पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर किसानों को मन रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close