धान खरीदी में गड़बड़ी:खरीदी केन्द्र प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर भेजे गये जेल

Shri Mi

काँकेर।धान खरीदी में गड़बड़ी पाये जाने पर धान उपार्जन केन्द्र पीव्ही-41 पखांजूर के खरीदी केन्द्र प्रभारी प्रसन्नजीत सरकार और कम्प्यूटर ऑपरेटर शंकर सरकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आयुक्त सह सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के  प्रबंध संचालक शम्मी आबिदी, खाद्य विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार सोनी, कलेक्टर कांकेर श्री के.एल. चौहान तथा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 19 दिसम्बर गुरूवार को पखांजूर तहसील के धान खरीदी केन्द्र बांदे, पीव्ही-78 और पीव्ही-41 का आकस्मिक निरीक्षण किया था।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा धान उपार्जन केन्द्र पीव्ही-41 पखांजूर में प्रारंभिक तौर में अनियमितता पाई गई तथा 160 बोरी धान को जप्त करने के आदेश दिये गये थे, साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरूद्ध पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आदेशित किया गया था।

कलेक्टर के.एल. चौहान ने बताया कि पुलिस थाना पखांजूर द्वारा कार्यवाही किया जाकर धान खरीदी केन्द्र पीव्ही-41 पखांजूर के खरीदी केन्द्र प्रभारी प्रसन्नजीत सरकार एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर शंकर सरकार को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close