धारदार हथियार के साथ पकड़ाया बदमाश..मिनी बस्ती में आता था गुण्डागर्दी करने..चढ़ गया पुलिस के हत्थे

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— तिफरा से मिनी बस्ती में गुण्डागर्दी करने आया आरोपी सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के पास धारदार हथियार को जब्त किया है। आरोपी का नाम धर्मेन्द्र साहनी पिता छोटेलाल साहनी है। थाना प्रभारी परिवेश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में पहले से ही कई अपराध दर्ज हो चुके हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मिनीबस्ती जरहाभाठा में आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम धर्मेन्द्र साहनी है। तिफरा निवासी धर्मेन्द्र जब तब मिनीबस्ती में आकर गुण्डागर्दी करता था। मारपीट करने के बाद फरार हो जाता था। 

               इस बीच पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि धर्मेन्द्र धारदार हथियार के साथ मिनीबस्ती में घूम रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गयी। आरोपी को धारदार हथियार के साथ पकड़ लिया गया।

                    थानेदार ने बताया कि आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ते समय प्रधानआरक्षक चन्द्रकांत डहरिया, आरक्षक अश्वनी  पटेल, सुखदेव माण्ड्रे और अन्य लोग विशेष रूप से मौजूद थे।

close