धूमधाम से मनाया जाएगा स्थापना दिवस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

bjp kamalबिलासपुर—  बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। आज करबला स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मण्डल प्रमुखों की बैठक हुई। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर आवश्यक चर्चा की गयी है। 3 और  5 अप्रैल को जिले के सभी मंडलों में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सभी मण्डलों के प्रभारियों का नाम भी तय कर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह और महामंत्री रामदेव कुमावत,घनश्याम कौशिक ने बताया कि 3 अप्रैल रविवार को बोदरी मंडल की बैठक शाम चार बजे भूपेन्द्र सवन्नी लेंगे। बिलासपुर पश्चिम की बैठक शाम पांच बजे होगी। बिलासपुर रेल्वे मंडल की बैठक शाम 6 बजे आयोजित किया गया है। जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बिलासपुर पूर्व मंडल की बैठक रामदेव कुमावत शाम 5 बजे लेंगे।

                      4 अप्रैल सोमवार को पेण्ड्रा नगर दोपहर एक बजे होगी। इसी तरह गौरेला में दोपहर 03 बजे रजनीश सिंह बैठक लेंगे। बेलगहना दोपहर 12 बजे और करगी कला कार्यकर्ताओं की बैठक दोपहर 03 बजे घनश्याम कौशिक लेंगे। विजयपुर मंडल दोपहर 12 बजे और तखतपुर कार्यकर्ताओं की बैठक दोपहर 02 बजे होगी। सकरी मंडल की बैठक शाम 4 बजे, बिलासपुर मध्य शाम 6 बजे, बिलासपुर उत्तर की बैठक रात्रि 8 बजे रामदेव कुमावत लेंगे।

                       चार अप्रैल को ही रतनपुर में दोपहर 12 बजे और  कोटा में दोपहर 2 बजे, गनियारी शाम 4 बजे राजा पाण्डेय बैठक लेंगे। तिफरा सिरगिट्टी दोपहर एक बजे कृष्ण कुमार कौशिक, बेलतरा मध्य दोपहर एक बजे, बेलतरा ग्रामीण की बैठक शाम 4 बजे मोहित जायसवाल लेंगे। मस्तूरी दोपहर 12 बजे, जयरामनगर गतौरा दोपहर दो बजे,सीपत की बैठक शाम 4 बजे विजयधर दीवान लेंगे। मल्हार दोपहर 12 बजे, सोनलोहर्सी दोपहर 3 बजे बैठक गोविंद यादव लेंगे।

                      मरवाही उत्तर की बैठक दोपहर 12 बजे ,मरवाही दक्षिण की बैठक दोपहर 03 बजे कल्लू सिंह राजपूत लेंगे।सेमरा दोपहर 01 बजे पेण्ड्रा ग्रामीण दोपहर 3 बजे शिवमोहन बघेल बैठक लेंगे। 5 अप्रैल मंगवार को बिलासपुर दक्षिण मंडल की बैठक शाम 5 बजे रजनीश सिंह लेंगे और बेलतरा शहर की बैठक दोपहर 1 बजे रामदेव कुमावत लेंगे।

close