धूमधाम से मनायी जाएगी राधाष्टमी

BHASKAR MISHRA

WhatsApp Image 2016-09-06 at 5.30.13 AM (1)रायपुर— राधाकृष्ण मंदिर में हर बार की तरह इस साल भी राधाष्टमी महोत्सव 9 सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा। विशाल भंडारा का आयोजन कर भक्तों के बीच छप्पन भोग का वितरण किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             मंदिर के मुख्य पुजारी पं.मलैया महाराज ने बताया की राधाअष्टमी भादों माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। उत्सव में राधे-कृष्ण की जोड़ी का ब्रह्म मुहूर्त में बैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से स्नान कराया जाएगा। सुबह 10.30 बजे से राधा नाम संकीर्तन का आयोजन होगा। उपस्थित भक्त लोग संकीर्तन का रसपान करेंगे। युगल-जोड़ी को दोपहर 11.30 बजे छप्पन भोग लगाया जाएगा। दोपहर 12.00 बजे वृषभानु लली का मनमोहक श्रृंगार दर्शन विशेष पूजा और महाआरती होगी। इसके बाद विशाल भंडारा में भक्तो को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

               कार्यक्रम को सफल बनाने रामअवतार अग्रवाल,राम जी लाल अग्रवाल,निरंजन लाल अग्रवाल,किशन अग्रवाल,राजू दम्मानी,अशोक शर्मा,बाल किशन अग्रवाल,मनीष लालवानी, भूपेंद्र कसार आजाद,बुक्कु,आदित्य विशेष रूप से सेवा में शामिल होंगे। ममता खण्डेलवाल,सुमन खण्डेलवाल,ज्योति अग्रवाल,सुनीता मुरारका,मीना सोनी,श्वेता सोनी,भूमिका लालवानी,मंगला खण्डेलवाल,सुशीला मूंदड़ा निर्मला समेत सभी महिला भक्तगण मंदिर में उपस्थित होकर राधा-कृष्ण संकीर्तन का आनद लेगी।

close