धूम-धाम से मनायी गयी आदिशिल्पी की जयंती

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

press photo vishkarma jayanti 17-09-16बिलासपुर— हमेशा की तरह एसईसीएल मुख्यालय में आदिशिल्पी विश्वकर्मा भगवान की जयन्ती  धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस मौके पर एसईसीएल के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बी. आर. रेड्डी, निदेशक वित्त ए.पी. पण्डा, निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा, निदेशक तकनीकी संचालन  कुलदीप प्रसाद, निदेशक तकनीकी योजना/परियोजना पी.के. सिन्हा, श्रद्धा महिला मण्डल की टीम ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  एसईसीएल मुख्यालय के सिविल विभाग, परिवहन विभाग, कम्प्युटर विभाग, उत्खनन विभाग, टेलिफोन विभाग, एसी प्लान्ट, विद्युत-यांत्रिकी  विभाग, इंदिरा विहार और वसंत विहार नगर प्रशासन विभाग, एसईसीएल मुख्यालय, इंदिरा विहार-वसंत विहार इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन में  भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गयी। झाॅंकी सजाई गयी। सभी ने  विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भोग-प्रसाद का वितरण किया गया ।

                  आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी को ’’आदिशिल्पी विश्वकर्मा’’ के जन्मदिन के अवसर पर यह पर्व मनाया जाता है । पुराणों के अनुसार राजा इन्द्र के लिए अलकापुर, कुबेर के लिए लंकापुर, भगवान शिव के लिए कैलाश, भगवान कृष्ण के अनुरोध पर भगवान विश्वकर्मा ने सखा सुदामा के लिए भव्य महल का निर्माण किया था। उन्होंने युधिष्ठिर के लिए अद्भुत महल का भी निर्माण किया। जल और जमीन में अंतर न कर पाने के कारण दुर्योधन को अपमानित होना पड़ा था।  इसी वजह से ’’आदिशिल्पी विश्वकर्मा’’ को उच्च कोटि का अभियंता कहा जाता है ।

close