नई उच्च शिक्षा नीति पर तैयार होगी रूप-रेखा

cgwallmanager
2 Min Read

cgLogoरायपुर। केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नई उच्च शिक्षा नीति पर विचार-विमर्श के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस महीने की  22 तारीख को पांच राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षाविदों की क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेजबान राज्य छत्तीसगढ़ सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा राज्यों के उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव तथा सचिव और वहां के शिक्षविद हिस्सा लेगें। प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. बी.एल.अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन माना विमानतल मार्ग स्थित होटल बेबीलोन में किया जाएगा। कार्यशाला सवेरे 10 बजे शुरू होगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                               इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों और अग्रणी शासकीय कॉलेजों के प्राचार्यो को भी आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश की नई शिक्षा नीति के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए भारत सरकार के पूर्व केबिनेट सचिव श्री टी.एस. सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। समिति में दिल्ली सरकार की पूर्व मुख्य सचिव शैलजा चन्द्रा, पूर्व गृह सचिव सेवाराम शर्मा, गुजरात सरकार के पूर्व मुख्य सचिव सुधीर मंडल, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एन.सी.ई.आर.टी.) के पूर्व निदेशक श्री जे.एस.राजपूत शामिल हैं।

close