बिलासपुर—तोरवा थाना क्षेत्र के जगमल चौक निवासी एक महिला पर पति ने राड से हमला कर दिया। महिला के पति विकास निषाद को भिलाई से हिरासत में लिया गया है। रीता निषाद की हालत गंभीर है। पुलिस ने महिला के पति विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। विकास ने बताया कि रीता शादी के बाद केवल 20 दिन साथ में रही…। मायके में कुछ लोगो से उसके अवैध संबंध हैं।
जगमल चौक निवासी रीता निषाद पति विकास निषाद पर दोपहर नकाबपोश ने हमला कर घायल कर दिया था। रीता का इलाज सिम्स में चल रहा है। पुलिस ने परिजनो की आंशका पर रीता के पति विकास को भिलाई से हिरासत में लिया है। बिलासपुर लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। विकास ने पुलिस को बताया कि रीता से फरवरी 2015 में शादी हुई। शादी के बाद केवल 20 दिन ही उसके साथ रहा । उसके बाद मैं भिलाई रहने लगा।
भिलाई में रीता की बड़ी बहन ममता रहती है। ममता फोन से रीता से सारी जानकारी लेकर मुझे देती थी। रीता और उसके बीच विवाद शादी के समय से ही विवाद था। विवाद की मुख्य वजह रीता रात भर दो युवको से फोन पर बात करती थी। मना करने के बाद भी नहीं मानती थी। जिसके चलते दोनो अलग रहने लगे। कल भी वह भिलाई में ही था। फोन पर शाम को घटना की जानकारी मिली।
विकास ने बताया कि घटना में उसका हाथ नही है। रीता ने जिसे धोखा दिया होगा उसी ने मारा होगा। मैने तो शादी घर बसाने के लिए की थी। लेकिन बीस दिन बादी ही घर उजड़ गया।
तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषी है या नही इसका पता जांच के बाद ही चलेगा।घटना स्थल के पास स्थित दुकानों में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे जब्त किये गये हैं। फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।