नक्सलवाद:झारखंड सीमा पर होगी कड़ी निगरानी

Shri Mi
3 Min Read

KH_CMरायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार को अपने निवास मे झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की।छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने नक्सल उग्रवाद के नियंत्रण के लिए दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में  निगरानी तंत्र को और भी अधिक मजबूत बनाने के संबंध में विचार विमर्श किया।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा काफी लंबी है।यहां दोनों राज्यों की फोर्स के मध्य बेहतर समन्वय से निगरानी तंत्र को और भी अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                     मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को काफी हद तक नियंत्रण में कर लिया गया है। बस्तर में भी नक्सली गतिविधियंा काफी कम हो गई है। दोनों राज्यों की सीमा के संवेदनशील इलाकों पर फोर्स की तैनाती, दोनों राज्यों के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान और वाहनों के सघन तलाशी अभियान जैसे उपायों से नक्सली घुसपैठ को रोकने में मदद मिलेगी।

                                                वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी नक्सल उग्रवाद पर अंकुश लगाने का संकल्प दोहराया । उन्होंने कहा कि झारखंड की पुलिस और सशस्त्र बल छत्तीसगढ़ की पुलिस फोर्स के साथ बेहतर समन्वय के साथ काम करेगी।

                                                  मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और झारखंड की राजधानी रांची के बीच बेहतर एयर क्नेक्विटी के संबंध में भी रघुवर दास के साथ विचार- विमर्श किया। डा. रमन सिंह ने कहा कि झारखंड  और छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध है।  झारखंड में छत्तीसगढ़ के बहुत से लोग कई सालो से रह रहे है।सड़क और रेल संपर्क के साथ विमान सेवाओं के प्रारंभ होने से वहां रहने वाले छत्तीसगढ़ के लोगों को काफी सहूलियत होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close