दंतेवाड़ा।नक्सलियों ने अगवा तीनों लोगों को रिहा कर दिया है। बता दें कि कल शाम दो इंजीनियर समेत 3 लोगों को नक्सलियों ने अगवा करके रखा था। नक्सलियों ने अरनपुर इलाके में तीनों को रखा था।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
बता दें कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा से दो इंजीनियर सहित तीन लोगों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। शुक्रवार शाम से माओवादियों ने तीनों को अपहरण कर साथ ले गए थे। खबर यह भी थी कि तीनों को अरनपुर इलाके में रखा गया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। वहीं पुलिस महकमा इस खबर से अलर्ट होकर पतासाजी में जुट गया था।