नगरीय निकाय चुनाव-मतदान की तैयारिया पूरी,दलो की हुई रवानगी,बिलासपुर जिले के 656 मतदान केन्द्रों मे इतने वोटर करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2019 अंतर्गत जिले के 9 नगरीय निकायों में निर्वाचन के लिये मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कल शनिवार 21 दिसंबर को 656 मतदान केन्द्रों में 5 लाख 61 हजार 297 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।मतदान दल शुक्रवार 20 दिसंबर को पूर्वान्ह तक मतदान सामग्री के साथ अपने-अपने मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हो गये। शनिवार 21 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों के लिये बनाये गये 497 मतदान केन्द्रों में 4 लाख 53 हजार 6 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 2 लाख 28 हजार 431 पुरूष और 2 लाख 24 हजार 528 महिला तथा 47 तृतीय लिंग समुदाय के मतदाता हैं। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

नगर पालिका परिषद तखतपुर के 15 वार्डों में 27 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जहां 18 हजार 115 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 8 हजार 959 पुरूष और 9 हजार 156 महिला मतदाता हैं। नगर पालिका परिषद रतनपुर के 15 वार्डों में 29 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जहां 18 हजार 418 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमंे 9 हजार 319 पुरूष और 9 हजार 105 महिला मतदाता हैं।

नगर पंचायत बिल्हा के 15 वार्डों मंे 15 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जहां 8 हजार 784 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमंे 4 हजार 343 पुरूष और 4 हजार 441 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत बोदरी के 15 वार्डों में 21 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जहां 15 हजार 378 मतदाता हैं। जिनमें 7 हजार 594 पुरूष और 7 हजार 784 महिला मतदाता है। नगर पंचायत कोटा के 15 वार्डों में 17 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जहां 14 हजार 536 मतदाता है, जिनमें 7 हजार 208 पुरूष और 7 हजार 328 महिला मतदाता हैं।

नगर पंचायत पेण्ड्रा के 15 वार्डों मंे 16 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जहां 11 हजार 11 मतदाता हैं। जिनमें 5 हजार 366 पुरूष और 5 हजार 645 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत गौरेला के 15 वार्डों में 19 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जहां 14 हजार 757 मतदाता हैं। जिनमें 7 हजार 267 पुरूष और 7 हजार 490 महिला मतदाता हैं।

नगर पंचायत मल्हार के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जहां 7 हजार 292 मतदाता हैं। जिनमें 3 हजार 714 पुरूष और 3 हजार 577 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग समुदाय का मतदाता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close