रायपुर।नगरी प्रशासन विभाग में कई अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए है। इनमें सात निकायों के सीएमओ भी शामिल है वही उपनिरीक्षक और सहायक ग्रेड 2 स्तर के कर्मचारियों को निकायों के सीएमओ का प्रभार दिया गया है। नगरी नगर पंचायत के सीएमओ हरबंश सिंह को रतनपुर नगर पंचायत ,सारागांव सीएमओ शशी शुक्ला को चाम्पा, नगर पालिका अकलतरा के सीएमओ राजेंद्र पात्रे को सारागांव, नगर पालिका सक्ति के सीएमओ सचिन साहू को छुरा,नगर पंचायत छुरा के सीएमओ नेतराम रत्नेश को दल्ली राजहरा,नगर पंचायत लैलूंगा के सीएमओ पीएन पटनायक को जांजगीर नैला भेजा गया है।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे
वहीं राजस्व उपनिरीक्षक हरदयाल रात्रे को अकलतरा नगर के सीएमओ का प्रभार दिया गया है।इसी तरह राजेश कुमार त्रिवेदी सहायक ग्रेड 2 को जैजैपुर नगर पंचायत सीएमओ का प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा होरीलाल ठाकुर रतनपुर से बेमेतरा,सीके श्रीवास्तव चांपा से सक्ति,अनूप सोनी सक्ति से अकलतर,एमएल पटेल अकलतरा से सक्ति,मनीराम जायसवाल अड़भार से लवन पदस्थ किए गए है। उप अभियंता मुकेश चंद्राकर का छुरिया से कुम्हारी, नीतीश अमन साहू का बिलासपुर से कुमहारी और छाया साहू का कुमहारी से जामुल ट्रांसफर किया गया है।