नगर निगमः नए सेटअप में फिट होंगे पुराने कर्मचारी..सफाई कर्मचारियों को तोहफा…नही उतरना होगा मेनहोल में

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 बिलासपुर—नगर निगम एमआईसी की बैठक में निगम सीमा विस्तार के बाद नए सेटअप को स्वीकृति दी है। बैठक में अधोसंरचना कार्यों के लिए फोटो समेत भौतिक सत्यापन को तेजी से पूरा करने को कहा गया है। मेयर इन कांउसिल की बैठक निगम  सभागार में मेयर किशोर राय की अध्यक्षता में हुई।
                  नगर निगम सीमा वृद्धि के साथ ही  कर्मचारियों की नए सेटअप को एमआईसी ने हरी झंडी दे दी है। नए सेटअप में कार्यरत पुराने कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार 10 करोड़ के अधोसंरचना कार्यों में फोटो समेत भौतिक सत्यापन पूर्ण करने के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
                           नगर निगम दृष्टि सभाकक्ष में मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर किशोर राय की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। एमआईसी की बैठक में नगर निगम की सीमा वृद्धि के साथ नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत आवश्यकता सहित सफाई, जलापूर्ति, प्रकाश, सड़क, नाली आदि व्यवस्था के संबंध में चर्चा हुई। इस दौरान नगर निगम की सीमा वृद्धि के साथ नया सेटअप को एमआईसी ने स्वीकृति दी ।
               नए सेटअप में नियुक्ति के लिए नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को पहली प्राथमिकता देने की सहमति बनी।  सीवरेज के मेनहोल में कर्मचारियों के उतरकर सफाई करने की आवश्यकता होने संबंधित विषय को लेकर चर्चा हुई। सीवरेज के मेनहोल की सफाई के लिए 86 लाख की लागत से जेट मशीन खरीदने की स्वीकृति प्रदान की गई। एमआईसी बैठक में बताया गया कि अब मेनहोल की सफाई के लिए कर्मचारियों को नहीं उतरना होगा।
               बैठक में मुख्यमंत्री के तरफ से घोषित 10 करोड़ की अधोसंरचना कार्यों के लोकर  बनाये गए स्टीमेट को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कार्य शुरू करने से पूर्व फोटोयुक्त भौतिक सत्यापन करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसी तरह अमृत मिशन योजना अंतर्गत चल रहे पाइपलाइन विस्तार के कार्य में रेस्टोरेशन पर चर्चा की गई।
               मेयर किशोर राय ने निगम क्षेत्र में अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन विस्तार कार्यों में कार्य को समय पर पूर्ण करने के साथ सेम डे रेस्टोरेशन करने के निर्देश दिए। इस संबंध में हर सप्ताह रेस्टोरेशन  कार्यों की समीक्षा करने की बात कही गयी। एमआईसी की बैठक में सभी सदस्य सहित निगम के  सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
close