नगर निगमः 30 से बढ़कर 137 वर्ग किलोमीटर हुआ क्षेत्रफल…आबादी में सवा दो लाख का इजाफा…पढ़े विस्तार से..

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— निगम सीमा विस्तार के बाद बिलासपुर नगर निगम रायपुर के बाद प्रदेश में क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा निगम शहर हो गया है। वार्ड परिसीमन और सीमा विस्तार से पहले बिलासपुर नगर निगम की जनसंख्या 4 लाख 93 हजार से अधिक थी। निगम सीमा विस्तार के बाद बिलासपुर निगम की अनुमानित जनसंख्या बढ़कर अब 6 लाख 89 हजार से अधिक हो जाएगी। जबकि क्षेत्रफल बढ़कर तीस वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 137 वर्ग किलोमीटर से अधिक हो जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                बताते चलें कि राज्य शासन के निर्देश के बाद बिलासपुर नगर निगम का आकार बढ़ा दिया गया है। नए आदेश के अनुसार दो नगर पंचायत,एक नगर पालिका और 15 ग्राम पंचायत जुड़ने के बाद बिलासपुर नगर निगम का क्षेत्रफल तीस  वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 137 वर्ग किलोमीटर से अधिक हो जाएगा।8 अनुमानित जनसंख्या  4 लाख 93 हजार से बढ़कर 6 लाख भी बढ़कर 89 हजार से अधिक हो जाएगा।  नए क्षेत्र को शामिल किए बिना बिलासपुर नगर निगम का कुल क्षेत्रफल तीस वर्ग किलोमीटर से अधिक है। जबकि 2011 जनगणना के अनुसार क्षेत्र को शामिल किए बिना बिलासपुर निगम की जनसंख्या 3 लाख 27 हजार से अधिक है। वर्तमान में अनुमानित जनसंख्या 4 लाख 61 हजार  300 है।

शामिल क्षेत्रों की आबादी और क्षेत्रफल

              सीमा विस्तार के बाद बिलासपुर नगर निगम जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से प्रदेश में दूसरा प्रमुख  शहर हो गया है। नगर निगम में शामिल क्षेत्रों की आबादी और क्षेत्र कुछ इस तरह है।

                 तिफरा नगर पालिका का कुल वर्ग क्षेत्रफल 7 हजार 308 किलोमीटर है। जबकि इसका कुछ भाग पहले से ही बिलासपुर निगम का हिस्सा है। 2011 जनगणना के अनुसार तिफरा की आबादी 30 हजार 465 और अब अनुमान लगाया जा रहा है कि आबादी बढ़कर 41737 हो गयी है। सिरगिट्टी नगर पंचायत का कुल वर्ग क्षेत्रफल 6477 वर्ग किलोमीटर है। जगणना के अनुसार आबादी 18428 है। अब अनुमानित जनसंख्या 25246 है। सकरी नगर पंचायत 11489 वर्ग किलोमीटर में फैला है। जनगणना आबादी 12861 है…अनुमानित आबादी 17620 है।

शामिल गावों की आबादी

                निगम में कुल 15 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। मंगला ग्राम पंचायत 3807 वर्ग किलोमीटर में फैला है। जनगणना आबादी 14990 और अनुमानित आबादी 20536 है। आधा गांव क्षेत्र निगम में पहले से ही हिस्सा है। उस्लापुर का क्षेत्रफल 2687 वर्ग किलोमीटर है। जनगणना आबादी 5058 और अनुमानित आबादी 6929 है। अमेरी का क्षेत्रफल 1731 वर्गकिलोमीटर है। जनगणना आबादी 7547 और अनुमानित आबादी 10939 है। आधा अमेरी पहले से ही निगम का हिस्सा है।

                घुरू 4609 वर्गकिलोमीटर पर फैला है।जनगणना आबादी 4440 है। इस समय अनुमानित आबादी 6083 है। परसदा का क्षेत्रफल 8486 वर्ग किलोमीटर है। जनगणना आबादी 5878 और अनुमानित आबादी 8053 है। 4061 वर्ग किलोमीटर में फैले दोमुहानी जनगणना आबादी 3690 और अनुमानित आबादी 5055 है। देवरीखुर्द का क्षेत्रफल 1862 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या  1720 और अनुमानित आबादी तीस हजार है। मोपका 12940 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। जनगणना आबादी 9250 और अनुमानित आबादी  12673 है। चिल्हाटी गांव 3340 वर्ग किलोमीटर पर फैला है। जनगणना आबादी 1890 और अनुमानित आबादी 2589 है। लिंगियाडीह का क्षेत्रफल 4211 वर्ग किलोमीटर है। जनगणना के अनुसार जनसंख्या 22209 और वर्तमान आबादी  30426 है। बिजौर 2662 वर्गकिलोमीटर में फैला है। जनगणना आबादी 1586 और वर्तमान आबादी 2173 है। बहतराई 3973 वर्गकिलोमीटर में फैला है। जनगणना आबादी 4398 और अनुमानित आबादी 6025 है। खमतराई की जनगणना आबादी 5728 और अनुमानित आबादी 7847 है। कुल क्षेत्रफल 6095 है। कोनी का कुल क्षेत्रफल 4430 वर्ग किलोमीटर है। 2011 जनगणना के अनुसार आबादी 7065 है। अनुमानित जनसंख्या 9679 है। बिरकोना  का क्षेत्रफल 17100 वर्ग किलोमीटर है। 2011 जनगणना के अनुसार जनसंख्या 9114 और संभावना है कि आज बिरकोना की आबादी 12486 है।

कुल क्षेत्रफल और आबादी

                  बिलासपुर नगर निगम में शामिल क्षेत्रों की 2011 जनगणना के अनुसार कुल आबादी 1 लाख 66 हजार 3 सौ 17 है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस समय इन क्षेत्रों में 2 लाख 27 हजार 8 सौ 54 की आबादी कुल 107 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में निवास करती है।

close