नगर निगम चुनावः सरकन्डा क्षेत्र से भाजपा की सूची तैयार..अमर और प्रभारी प्रेम प्रकाश करेंगे मंथन..इन नामों पर लग सकती है मुहर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
bjp,launches,campaign,theme song,party,focuses,phir ek baar modi sarkar,gujrat, election, 2017, bjp

बिलासपुर—पूर्व राजस्व मंत्री और बिलासपुर निगम चुनाव प्रभारी प्रेमप्रकाश पाण्डेय शनिवार को बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठकर प्रत्य़ाशियों के नाम पर विचार विमर्श करेंगे। प्रभारी प्रेमप्रकाश पाण्डेय और प्रदेश निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल विचार विमर्श के बाद प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सूत्रों के अनुसार निगम निगम क्षेत्र के बेलतरा विधानसभा के कमोबेश सभी वार्ड प्रत्याशियों का नाम भाजपा से फायनल हो चुका है। इन नाम पर अब अंतिम मुहर लगाना बाकी रह गया है। जानकारी के अनुसार आज प्रेम प्रकाश पाण्डेय और पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल  नामों पर विचार विमर्श के बाद अंतिम मुहर लगा सकते हैं।

                           जैसी की जानकारी मिल रही है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले निगम क्षेत्रों के वार्डों का नाम फायनल हो चुका है। फायनल सूची पर चुनाव प्रभारियों की सहमति का इंतजार है। सूत्रों की माने तो भाजपा से वार्ड क्रमांक 50 से मोपरा पूर्व सरपंच तिलक साहू, निखिल केशरवानी और रश्मि सिंह का नाम पैनल में है। वार्ड क्रमांक 51 से जयशंकर शुक्ला,शैलेश गोरख और पत्रकार विवेक तिवारी का नाम है। वार्ड 52 में रामेश्वर केशरी और रश्मि सिंह के अलावा एक नाम और है। 

             यदि तिलक को टिकट नहीं मिलता है तो वार्ड क्रमांक 48 से तिलक साहू की पत्नी ऊषा साहू को टिकट मिल सकता है। यहां पैनल मे सुशीला राव का भी नाम होने के जानकारी है। वार्ड क्रमांक54 से भगवती साहू और जीत्तू साहू का नाम आगे चल रहा हैं। वार्ड क्रमांक 55 से एक मात्र नाम वंशी साहू का है। बंशी साहू मेयर किशोर राय के एमआईसी सदस्य रह चुके हैं। 

                     यदि सूत्रों पर विश्वुास करें तो वार्ड क्रमांक 56 से तीन नाम है। सबसे आगे रूपाली गुप्ता और नारद साहू की पत्नी का नाम है। इसके अलावा एक नाम भी है। ओमप्रकाश पाण्डेय और राजेन्द्र अग्रहरी में वार्ड क्रमांक 57 से किसी एक नाम पर सहमति बन सकती है। वार्ड क्रमांक 13 से दारा सिंह और रमेश पटेल के बीच कड़ी टक्कर है। वार्ड क्रमांक 58 से संतोष दुबे की पत्नी को टिकट मिलना लगभग निश्चित है। इसके अलावा 68 से संगीता रमेश जायसवाल को भाजपा टिकट दे सकती है। यद्यपि संगीता के मुकाबले एक मजबूत दावेदार और भी है।

 

 

 

close