नगर निगम चुनाव: बीजेपी ने जारी की 58 नाम की सूची…12 नाम होल्ड..कट गयी रामाराव की टिकट.. देखिए पूरी लिस्ट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों पर विचार विमर्श किया गया। देर शाम  58 उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी। उम्मीदवारों का चयन मंगलवार को पार्टी की संभागीय कमेटी की बैठक में किया गया। जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में प्रदेश के द्वारा गठित की गई संभागीय चयन समिति की बैठक सम्पन हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        बैठक में भाजपा प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल, बिलासपुर नगर निगम चुनाव प्रभारी प्रेमप्रकाश पाण्डेय, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संयोजक संभागीय चयन समिति भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश महामंत्री सदस्य संभागीय चयन समिति गिरधर गुप्ता, विधायक सदस्य संभागीय चयन समिति नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सदस्य संभागीय चयन समिति लखन देवांगन, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सदस्य संभागीय चयन समिति पूजा विधानी, महापौर, सदस्य संभागीय चयन समिति किशोर राय, जिलाध्यक्ष भाजपा जिला बिलासपुर रामदेव कुमावत की उपस्थिति में नगर निगम बिलासपुर के पार्षद प्रत्याशियों का चयन किया गया। कमेटी ने सोच विचार कर कुल 12 वार्डों के उम्मीदवारों पर फिर से विचार विमर्श का फैसला लिया गया। यानी 12 वार्डों को होल्ड कर दिया गया है। संभावना जाहिर की जा रही है कि 4 दिसम्बर को रोक गए 12 वार्डों के नाम का भी एलान कर दिया जाएगा। सबसे बड़ी बात कि भाजपा पार्षद रामाराव को संगठन ने इस बार टिकट नहीं दिया है। वार्ड क्रमांक 29 से दावेदारी की थी। प्रकाश यादव ऊर्फ बंटी को टिकट दी गयी है। जिन 12 वार्डों की सूची जारी नहीं की गयी है उनमें प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 23,34,39.41,47,50,51,52,54,67,68 है। रोकी गयी अधिकतर सीट सरकण्डा क्षेत्र की और खासकर बेलतरा विधानसभा की हैं।

 

close