नगर निगम…तर्कों के साथ दावा आपत्ती…कुछ ने कहा परिसीमन में जल्दबाजी…किसी ने बताया महापुरूषों की हुई अनदेखी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—-नगर निगम सीमा विस्तार की घोषणा के बाद मात्र तीन दिन के अन्दर एक दिन पहले परिसीमन रिपोर्ट को सार्वजनिक किया गया। नगर में नए क्षेत्र को जोड़कर कुल सत्तर वार्ड बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश पर दावा आपत्ती के लिए सात दिन का समय दिया है। परिसीमन रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद पहले दिन कुल पांच लोगोंं ने परिसीमन में खामियों को लेकर दावा आपत्ती किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  परिसीमन रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद पहले दिन पांच लोगों ने दावा आपत्ती पेश किया है। वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद और भाजपा नेता लक्ष्मी रजक ने अपनी दावा आपत्ती में कहा कि वार्ड क्रमांक 35 में परिसीमन के बाद बहुत बदलाव हुआ है। बदलाव को लेकर आम जनों में काफी आक्रोश है। लोगों का तर्क है कि वार्ड में छेड़छाड़ किए जाने से व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ना निश्चति है। चूंकि इच्छा बिलकुल नहीं है कि वार्ड के सीमा में किसी प्रकार का परिवर्तन हो। इसलिए बेहतर होगा की वार्ड 35 में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करते हुए यथावत रखा जाए।

                                                वार्ड क्रमांक 37 के भाजपा नेता और वार्ड पार्षद उदय मजुमदार ने भी दा्वा आपत्ती पेश किया है। उदय मजुमदार का मानना है कि परिसीमन के समय भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या घनत्व को लेकर बहुत गलतियां हुई है। । एक ही परिवार के लोगों को दो वार्डों में बताया गया है। जनता नए परिवर्तन को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। हमारा ऐसा मानना है कि परिसीमन का काम गलत राजनीतिक मंसूबों के साथ हुआ है। परिसीमन का हम विरोध नहीं करते हैं। लेकिन जल्दबाजी में परिसीमन में कुछ ऐसी गलतियां हुई हैं जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

            शहर कांग्रेस सचिवु संजय चौहान ने अपनी दावा आपत्ती में कहा है कि पुराने वार्ड 28 का हिस्सा वर्तमान वार्ड गांधी नगर से जोड़ दिया गया है। इसमें पुराना बस स्टैण्ड से अग्रसेन चौक दीप हॉटल के पीछ निराला नगर,चंदुवाभाठा अब गांधी नगर का भाग हो गया है। हम इसका विरोध करते हैं। संजय चौहान ने सुझाव दिया है कि वार्ड 28 शिवाजी नगर का बूथ नम्बर 120 का हिस्सा को वर्तमान  विनोबानगर वार्ड 27 में जोड़ दिया जाए। ऐसा करने से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।  सरकारी की योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। दोनों वार्ड लिंक रोड से जुड़े हुए हैं। संजय ने यह भी सुझाव दिया है कि वार्ड 27 का नया नाम शहीद नन्द कुमार पटे विनोवानगर वार्ड किया जाए। बूथ को संख्या को 120 विनोवानगर में शामिल किया जाए।

                  मोपका निवासी विश्वनाथ डहरिया ने वार्ड क्रमांक 48 का नाम संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर के नाम से करने की मांग की है। परिसीमन के बाद नया वार्ड में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित हो। अम्बेडकर भवन बनाया जाए। पूर्व में किए गए वार्ड के नामकरण को लेकर भी विरोध जताया।

        जनता कांग्रेस नेता विश्वम्भर गुलहरे ने दावा आपत्ती में आरोप लगाया है कि परिसीमन का काम कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी हो गया। कई महत्वपूर्ण बातों को दरकिनार किया गया है। जल्दबाजी में वार्डों के नामकरण को लेकर काफी खामिया हैं। आजादी की विभुतियों और महापुरूषों को नामकरण संस्कार के समय नजरअंदाज किया है। महात्मा गांधी के नाम पर गांधी वार्ड, सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर सुभाष नगर वार्ड, भीमराव अम्बेडकर के नाम पर अम्बेडकर वार्ड, शहीद भगत सिंह के नाम पर शहीद वार्ड, शहीद राम प्रसाद विस्मिल के नाम पर वार्डों का नामकरण होना चाहिए था। लेकिन ऐसा नही किया गया। ऐसा लगता है सब कुछ जानबूझकर किया गया है। भगवान राम के नाम पर रामनगर वार्ड का नाम बदला गया है। ऐसे अनेकों उदाहरण हैं। सब कुछ काफी आपाधापी में किया गया है। जिससे शहरवासियों में आक्रोश है। जनता कांग्रेस की मांग है कि जनता के जज्बातों का सम्मान किया जाए। त्रुटियों में सुधार किया जाए। ऐसा नहीं करने पर प्रशासन को आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है।

close