नगर पंचायत उपाध्यक्ष से मारपीट..सिम्स में भर्ती

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20160907-WA0442बिलासपुर— बोदरी नगर पंचायत कार्यपरिषद की बैठक में भाजपा नेता पूर्व उपाध्यक्ष कुशल पाण्डेय ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय वर्मा के बीच जमकर मारपीट हुई है। विजय वर्मा की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वर्मा को सिम्स में भर्ती किया गया है। जिला कांग्रेस नेताओं ने आज पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस कप्तान से मिलकर कुशल पाण्डेय के खिलाफ कार्रवाई की माग की है। बताते चलें की मारपीट के बाद कुशल पाण्डेय का भी इलाज सिम्स में चल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    बोदरी नगर पंचायत में आज दोपहर नगर पंचायत के पूर्व और वर्तमान उपाध्यक्ष के बीच कार्यपरिषद की बैठक में जमकर मारपीट हुई। विजय को इलाज के लिए सिम्स भर्ती किया गया है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार विजय को बाहरी और अंदरूनी चोट पहुंची है। घटना के बाद आक्रोशित कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस देर शाम पुलिस कप्तान से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने पुलिस कप्तान से कहा कि बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक साजिश के तहत परेशान किया जा रहा है।

                                                    मयंक श्रीवास्तव से अटल ने बताया कि कार्यपरिषद में घुसकर जनप्रतिनिधि से मारपीट गंभीर अपराध है। विजय वर्मा को गंभीर चोट आयी है। कार्यपरिषद की बैठक मे सीएमओ भोला सिंह समेत सभी पार्षद और अध्यक्ष भी उपस्थित थीं। किसी ने कुशल पाण्डेय को रोकने का प्रयास नहीं किया। कुशल पाण्डेय के साथ बाहरी लोग भी मारपीट की घटना में शामिल थे। IMG_20160907_182955

                 प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा,निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन,जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,पार्षद तैय्यब हुसैन,चन्द्रप्रदीप वाजपेयी,स्वप्निल शुक्ला,धर्मेश शर्मा समेत कई कांग्रेस नेता शामिल थे। सभी कांग्रेसियों ने मंयक श्रीवास्तव से बताया कि जिले की कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गयी है। सत्ता पक्ष के लोग कांग्रेसियों को निशाने बना रहे हैं। सामान्य लोगों का जीना हराम हो गया है। रसूखदारों को गंभीर अपराध के बाद भी अभयदान मिल जाता है। लगता है कानून केवल गरीबों के लिए बनकर रह गया है।

                                      कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कप्तान से कहा कि विजय वर्मा से मारपीट करने वाले भाजपा नेता कुशल पाण्डेय और उनके साथियों के खिलाफ उचित कार्रवाई यदि नहीं होती है तो कांग्रेस के कार्यकर्ता कानून को हाथ में लेने को मजबूर होंगे।

           प्रतिनिधिमंडल को पुलिस कप्तान ने आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यपरिषद के अन्दर घुसकर मारपीट करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। पुलिस दबाव में आए बिना मामले की जांच करेगी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

                                         इस दौरान कांग्रेसियों ने बताया कि हाल ही में हाईकोर्ट ने बोदरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव को अवैध मानते हुए कुशल पाण्डेय को पद से हटा दिया है। जिसके कारण कुशल ने अपना संतुलन खो दिया है। बौखलाहट में उसने उपाध्यक्ष विजय वर्मा पर हमला किया। वर्मा की हालत काफी गंभीर है।

कुशल पाण्डेय सिम्स में भर्ती

                जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना के बाद भाजपा नेता कुशल पाण्डेय को भी सिम्स में भर्ती किया गया है। भाजपा नेताओं ने बताया कि विजय वर्मा ने कुशल पर हमला किया। जिससे उन्हें चोट पहुंची है। उन्हें गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

close