रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)।नगर पंचायत रामानुजगंज में नवनियुक्त एल्डरमैनो को एसडीएम अजय किशोरों लकड़ा ने राम जी वर्मन,अभिषेक सिंह,सनोज दास को शपथ दिलाई। इस दौरान विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि एल्डरमैन और पार्षद,अध्यक्ष-उपाध्यक्ष मिलकर काम करेंगे तो निश्चित ही नगर का विकास होगा। नगर विकास में धन की कमी नहीं होगी आम जनता के अनुरूप विकास किया जाएगा।
जिस जगह पर जैसी परिस्थिति बनेगी उस हिसाब से विकास किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कहां की नगर पंचायत के निर्वाचित एवं मनोनीत जनप्रतिनिधि लोग मिलजुल कर नगर का विकास करें।
नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि रामानुजगंज में विकास के मामले में कोई पार्टी पॉलिटिक्स नहीं करती नगर विकास करने में हमें कांग्रेस के संगठन एवं सत्ता का भरपूर सहयोग मिला है और आज भी मिल रहा है इसके लिए मैं इन लोगों का आभारी हूं।
कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक राजस्व निरीक्षक अजय गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमल सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सुदर्शन दुबे,रमेश चंद गुप्ता,नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती उषा गुप्ता पार्षद शैलेश गुप्ता,प्रतीक सिंह,श्रमती रूपवती जयसवाल,कृष्णा गुप्ता,पूर्व एल्डरमैन शर्मिला गुप्ता,श्रीमती ज्ञानती गुप्ता, युवा कांग्रेस नेता विकास दुबे सहित निर्वाचित एवं मनोनीत जनप्रतिनिधियों सहित नागरिक गण उपस्थित थे।