नगर विधायक को संचालन की जिम्मेदारी…शैलेष पाण्डेय ने कहा…अटल नहीं…खुद लड़ रहा हूं चुनाव..जीतकर दिखाएंगे

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है..नेताओं के साथ आम जनता के बीच निकटता भी बढ़ती जा रही है। लोगों के बीच विशेष कर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन को लेकर जमकर चर्चा है। बताते चलें कि कांग्रेस की कोर कमेटी ने एक बैठक में फैसला लिया है कि 2 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव की नामांकन रैली भव्य होगी। कांग्रेस कोर कमेटी ने रैली का संचालन के साथ लोकसभा में बिलासपुर विधानसभा चुनाव संचालन विधायक शैलेश पाण्डेय को बनाने का फैसला किया है।

बिलासपुर लोकसभा संचालन को लेकर बिलासपुर कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में फैसला किया गया कि बिलासपुर लोकसभा का संचालन विधानसभावार किया जाएगा। इसी क्रम में कांग्रेस की कोर कमेटी ने फैसला किया कि लोकसभा चुनाव में बिलासपुर विधानसभा का चुनावी संचालन नगर विधायक शैलेश पाण्डेय करेंगे।

संचालन की जिम्मेदारी देने से पहले जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों ने लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव से संचालन के सन्दर्भ में भी विचार विमर्श किया। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय लोकसभा चुनाव में बिलासपुर विधानसभा का संचालन करें..तो बेहतर होगा। यदि वरिष्ठ कांग्रेस कांग्रेस नेता इससे कुछ बेहतर सोचते है तो निर्णय को मानने को कोई हर्ज नही हैं।

अटल से विचार विमर्श के बाद कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय ने शैलेश पाम्डेय के समर्थन में लोकसभा चुनाव में विलासपुर विधानसभा की जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव पेश किया। राजेश पाण्डेय ने बताया कि नगर विधायक शैलेष पाण्डेय विधानसभा बिलासपुर का संचालन बेहतर करेंगे। प्रस्ताव का मौजूद सभी सदस्यों ने समर्थन किया।

समर्थन और जिम्मेदारी मिलने के बाद विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा जिम्मेदारी का निर्वहन हम सब कांग्रेसी मिलकर करेंंगे। लोकसभा चुनाव मे जीत भी हासिल करेंंगे। यह चुनाव देश और संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं। एक तरफ देश को तोड़ने वाली साम्प्रदायिक ताक़तें हैं..जिनसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। मैं कांग्रेस का एक अदना सिपाही हूँ। मैं इस जिम्मेदारी को कुछ तरह से ले रहा हूं कि जैसे वह खुद चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें विधानसभा का एक एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा….अटल श्रीवास्तव की जीत सुनिश्चित है।

 

close