नट गिरोह के बदमाश दम्पत्ति पकड़ाए…सूने घर को सुबह बनाया था निशाना…न्यायिक रिमांड में पहुंच गए जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मार्निंग वाक करने गए परिवार के सूने मकान में चोरी करते परिवार के सदस्यों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।112 की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने चोरी के आरोपियों को सिविल लाइन थाने के हवाले किया गया। सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          एडिश्नल एसपी ग्रामीण ने बताया कि घटना शनिवार 15 जून की है। तिलकनगर चांटापारा निवासी सुशीला श्रीवास्तव पति जितेन्द्र श्रीवास्तव उम्र 68 सुबह टहलने गयी थीं। सुशीला श्रीवास्तव ने बताया कि जाते समय घर का दरवाजा लाख नहीं किया। मेरे साथ पड़ोस में रहने वाली सेन मैडम भी थीं।

                     सुशीला ने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों टहकर आधे घंटे बाद करीब साढ़े सात बजे घर पहुंचे। मैने देखा कि घर का दरवाजा खुला हूआ है और सामने एक अन्जान महिला ख़ड़ी है। मैने उसे सामने से भागने के लिए कहा। लेकिन टस से मस नहीं हुई। इसके बाद घर के अन्दर गयी तो देखा एक लड़का बाहर निकल रहा है। उसे देखते ही जोर से चोर चोर की आवाज देकर मैडम सेन को बुलाई।

                     सुशीला ने यह भी बताया कि उस दौरान घर के अन्दर की लाइट जली हुई थी। आलमारी और सूटकेश खुला हुआ था। जिसमें से नदगी 12 हजार रूपए और एक ज्वैलरी का डिब्बा रखा था। सारा सामान लड़के के पास मिला।

                  इस बीच डायल 112 को शिकायत की। खबर मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी पहुंच गयी। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम राजू शोखर बताया। बाहर दरवाजे पर उसकी पत्नी रानी शोखर पहरेदारी कर रही थी। दोनों को सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया गया।

                   सिविल लाइन पुलिस में पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह नट गिरोह से संबधित हैं। दोनों सूने मकान की रैकी करने के बाद निशाना बनाते हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया।

close