नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नेताओं का बधाई तांता…नेता प्रतिपक्ष ने कहा…अनुभव का मिलेगा फायदा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं और  कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनायें दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की है।

            वरिष्ठ भाजपा नेता कांशी साहू, अर्चना पोर्ते, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने  जगत प्रकाश नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भारी उत्साह जाहिर किया है। नेताओं ने कहा कि नड्डा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी को नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाने में सफलता प्राप्त करेंगे।  भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बेहतर बनाने का प्रयास नड़्डा की अगुवाई में किया जाएगा।

            अपनी शुभकामना संदेश में भाजपा के नेताओं ने बताया कि आने वाले समय में अनेक राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को नड्डा के अनुभव का लाभ मिलेगा। जहां भाजपा की सरकार नही है उन राज्यों में भाजपा की सरकार भी नड्डा की अगुवाई में बनेगी।

close