नन्हीं बच्चियों ने बांधी धरम को राखी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160818-WA0135बिलासपुर—आज बच्चियों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के निवास पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बच्चियों ने राखी बांधकर रक्षा वचन लिया। इस मौके पर कौशिक  ने कहा कि बच्चियां घर की शान और समाज की मान होती है। छोटी छोटी बच्चियों ने रक्षा सूत्र बांधने के बाद धरमलाल को मिठाई भी खिलाई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  रक्षाबंधन पर्व पर बच्चियों ने परसदा स्थित धरमलाल कौशिक के निवास स्थान  पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को राखी बांधी। प्रदेश अध्यक्ष से रक्षा का वचन भी लिया। कौशिक ने मीडिया को बताया कि बच्चियां घर और समाज की शान होती हैं। सरकार उनके सुरक्षा और विकास को लेकर लगातार काम भी कर रही है। उन्होने कहा कि हमेशा की तरह बार भी बच्चियों ने उन्हें जो प्यार दिया है उसे हमेशा दिल से लगाकर रखेंगे।

                   धरम ने कहा कि समाज को बच्चियों के प्रति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना होगा। धार्मिक ग्रंथों में बच्चियां दो कुलों का तारक कहा जाता है।  हमारे समाज में नारी को पूज्य माना जाता है। जिसका जीता जागता उदाहण रक्षाबंधन पर्व है। आज बच्चियों ने देश विदेश में भारत का नाम बढ़ाया है। आज ही साक्षी मलिक ने रियो ओलम्पिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। सरकार बच्चियों के समग्र विकास के लिए दृढ़ संकल्प है। रक्षा बंधन त्योहार भी दृढ़संकल्प का संदेश देता है। क्योंकि नारी बढ़ेगी तो विकास ही गढ़ेगी।

close