नमों फांउडेशन ने लिखा एचएम को पत्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160217-WA0012बिलासपुर– नमो फांउडेशन के कार्यकर्ताओं ने आज आक्रोश रैली निकालकर राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीएमडी चौक से  नेहरू चौक तक नमों फांउडेशन की आक्रोश रैली में राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। युवा नेताओं ने जेएनयू से राष्ट्रविरोधी तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              सीएमडी चौक से आज नेहरू चौक तक नमों फाँउडेशन के नेताओं ने आक्रोश रैली निकाली। नेहरू चौक से बैनर पोस्टर के साथ नमो फांउडेशन के जिला अध्यक्ष रोशन सिंह की अगुवाई में युवा कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला धीश का घेराव किया। गृहमंत्री भारत सरकार को लिखित शिकायत में नमों फांउडेशन ने मांग की है कि ऐसे तत्व जो भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। उन्हें जेएयू से बाहर निकाला जाए।

                             कलेक्टर प्रतिनिधि से मुलाकात कर रोशन सिंह ने कहा कि पिछले दिनों जेएनयू में जो कुछ हुआ उससे देश भक्तों को अघात पहुंचा है। अफजल के समर्थन में लोगों ने नारेबाजी कर देश के शहीदों का असामाजिक तत्वों ने अपमान किया है। इस प्रकार की गतिविधियों को देश की जनता बर्दास्त नहीं करेगी।

                रोशन सिंह ने कहा कि आज हमने गृहमंत्री के नाम कलेक्टर को पत्र दिया है। पत्र में हमने भारत सरकार से जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित केन्द्रीय विश्वविद्य़ालय को राष्ट्रविरोधियों से मुक्त कराने की मांग गी है। सिंह ने बताया कि देश विदेश में भारत की गरिमा को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। पाकिस्तान समर्थकों को जेएनयू से बाहर निकाले जाने की जरूरत है।

close