नर सेवा -नारायण सेवा की सबसे बड़ी मिसाल नजर आई मुंगेली में …..पूरे प्रदेश के दिव्यांगों को मिला लाभ

Chief Editor
3 Min Read

मुंगेली ( आकाश दत्त मिश्रा ) ।नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की मुंगेली शाखा के तत्वाधन में अभिषेक सोनी और उनके परिवारजनों के द्वारा मुंगेली आगर खेल परिसर में विशाल जन्मजात दिव्यांगजनो का निःशुल्क  परीक्षण , ऑपरेशन चयन और उपकरण वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्व. सुरेश सोनी, स्व. श्रीमती शांता सोनी,स्व. सतीश सोनी व स्व. मनीष सोनी की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से दिव्यांगजन अपने परिजनों के साथ मुंगेली कार्यक्रम स्थल पहुचे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राज सुखनंदन, विशिष्ट अथिति नगर पालिका अध्यक्षा सावित्री सोनी रहे  और कार्यक्रम की  अध्यक्षता डॉ सुनील देवांगन ने की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम में दिव्यांगों के परीक्षण और परामर्श के लिए मुख्य रूप से  विशेषज्ञ डॉ सुनील देवांगन, डॉ भारत बघेल और डॉ मुकेश त्रिपाठी ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम  के मुख्य आयोजक अभिषेक सोनी ने cgwall.com से बात करते हुए बताया कि मुंगेली में नारायण सेवा संस्थान  का ये पहला कार्यक्रम है । यहाँ अब तक 400 दिव्यांगों का पंजीयन  किया जा चुका है। पंजीयन प्रकिया  आसान है।जिसके बाद उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम के द्वारा एक एक करके परीक्षण किया  गया। इस दौरान  वें दिव्यांगजन जिनकी  समस्या का निदान आपरेशन से किया जाना सम्भव लगता गया ,उन्हें एक सूचीबद्ध किया गया  है। इनका एक समूह बनाकर इन्हें उदयपुर ले जाया जाएगा। जहाँ उनका निःशुल्क आपरेशन कर इलाज किया जाएगा ।साथ ही वें  दिव्यांगजन जिनके लिए उपकरण ही विकल्प बने उन्हे आवश्यकतानुसार  व्हील चेयर, ट्राय सायकल, और बैसाखी कार्यक्रम के अंत मे निःशुल्क वितरित किये गए।
सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में दूर दराज से आये सभी दिव्यांगजनो और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क नाश्ते भोजन और रुकने ठहरने तक की व्यवस्था नारायण सेवा संस्थान मुंगेली शाखा के द्वारा की गई थी।
मुंगेली में हुए इस कार्यक्रम का लाभ ना सिर्फ जिले ,सम्भाग बल्कि पूरे राज्य के दिव्यांगजनो को पहुँचा है। इस बात से इंकार नही किया जा सकता। साथ ही पहली मर्तबे सेवाभाव के साथ मुंगेली में हुए इस विशाल कार्यक्रम को हर किसी ने खूब सराहा । नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को अपने जीवन मे धारण करते हुए  इस उद्देश्य के साथ  ही कर्म करना  अपने आप मे बड़ी बात होती है जो कि काबिले तारीफ है।

close