नवनियुक्त पीसीसी उपाध्यक्ष अटल का जोशिला स्वागत..प्रमोद और विजय को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—– कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त शहर और जिला ग्रामीण अध्यक्षों को कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर सम्मान किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सशक्त टीम तैयार किया है। टीम में बिलासपुर जिला और संभाग को तवज्जों का दिया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 शहर और जिला कांग्रेस एलान के बाद पहली बार प्रमोद नायक और विजय केशरवानी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों अध्यक्षों का स्वागत किया है। अभय नारायण राय ने कहा कि प्रदेश और जिले की टीम में कर्मठ कार्यकर्ताओं को जगह दिया गया है। 

        जिले से प्रभावशाली नेता और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष बनने से संभाग का सम्मान बढ़ा है।  उत्तम वासुदेव को एक बार फिर महामंत्री के पद के लिए विश्वास जताया गया है। अर्जुन तिवारी को प्रदेश सचिव की जगह प्रदेश महामंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी है। पार्षद विष्णु यादव को भी स्थान दिया गया है।

       बिलासपुर संभाग से प्रेमचन्द्र जायसी, चुन्नीलाल साहू, रीमती पद्मा मनहर, गोपाल थवाईत, सुरेन्द्र जायसवाल को प्रदेश की टीम में स्थान मिला है। गौरेला-पेड्रा-महरवाही जिले में प्रथम अध्यक्ष अनुभवी और वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष मनोज गुप्ता को बनाया गया है।

                         अभय ने बताया कि जिले के कांग्रेस नेताओं ने आज उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक का आतिशी स्वागत किया जाता है। महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, प्रवक्ता अभयनारायण राय पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंन्द्र बोलर, शेख नजीरूद्दीन, ब्लाक अध्यक्ष बिनोद साहू, तैयब हुसैन, अरविंद शुक्ला, अजय यादव, ऋषि पाण्डे, देवेंन्द्र सिंह, धर्मेष शर्मा, सुधांसु मिश्रा, सुभाष ठाकुर, राजेश शुक्ला, रविन्द्र सिंह, पुष्पेंन्द्र साहू, भरत कष्यप, भास्कर यादव, सिताराम जायसवाल, परदेशी राज, मोहम्मद अब्दुल, अमिल सिंह, संध्या तिवारी, रामप्रकाश साहू, महेन्द्र नेताम, साई भास्कर, अमित भारते, सुरेश टण्डन, गायत्री लक्ष्मी साहू, रवि साहू, सुरज मरकाम, श्याम कश्यप, ममता भास्कर यादव, सीमा घृतेश, संगीता तिवारी, रमाशंकर बघेल,स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव, विमला यादव, सुनिता गोयल, नंन्दनी धुर्वे, संध्या तिवारी, माधुरी चंन्द्रा, राजू खटिक, कमलेश दुबे, सिबली मिराज, तजम्मुल हक, कमल गुप्ता, गजेन्द्र श्रीवास्तव, कमल देवांगन, अशोक भण्डारी, पवन साहू, अम्बालिका साहू समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे। सभी ने अटल श्रीवास्तव और अन्य नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है। 

close