नवविवाहिता की मौत..पति पर प्रताड़ना का आरोप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

BURNबिलासपुर–. रतनपुर थाना क्षेत्र के भरारी में नवविवाहिता ने बीती रात अग्नि स्नान कर लिया। महिला की सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गयी है। सिम्स चौकी ने जीरो में मर्ग कायम किया है। नयाब तहसीलदार के बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। नवविवाहिता के चाचा ने दमाद पर प्रताडना का आरोप लगाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     रतनपुर निवासी कावेरी सूर्रवंशी का विवाह भरारी के अर्जुन लाल से आठ महीने पहले हुई थी। अर्जुन शराब का आदी है। शराब को लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था। कावेरी ने अपने चाचा नरेश और गीता प्रसाद को पति के शराबखोरी को लेकर कई बार शिकायत भी की थी। नव विवाहिता के चाचा नरेश ने बताया कि  अर्जुन को कई बार समझाया। लेकिन अपनी शराब पीने की आदतों से बाज नहीं आया। बीति रात को कावेरी घर में अकेली थी। उस समय सास गांव में ही काम से गई थी। जब वह घर लौटी तो बहु आग को लपटो में घिरी पायी।

                           सास ने पडोसियो को घटना की जानकारी दी। लोगों ने कावेरी ने आग बुझाया और कावेरी को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद नवविवाहिता के परिजन भी सिम्स पहुंच गये। कावेरी के पति ने बताया कि शाम को जब वह घर पहुचा तो लाईट नहीं थी। गो घर में आग की लपट उठ रही थी। उसने बिस्तर से आग बुझाया। इसके बाद कावेरी को  हॉस्पिटल लेकर आया। कावेरी के पेट में छः महीने का बच्चा भी है। इस हालत में वह अपनी बीबी को कैसे परेशान कर ही नहीं सकता है। सिम्स चौकी ने मामले को जीरो में दर्ज कर रतनपुर थाने को सूचित कर दिया है।

 

close