नव निर्वाचित कांग्रेस पार्षदों की बैठक.. वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित..शेख गफ्फार को किया गया याद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस अटल श्रीवास्तव के निवास पर निकाय चुनाव में शामिल कांग्रेस के सभी वार्ड प्रत्याशियों की बैठक हुई। सभी ने अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ परिचय किया। वरिष्ठ नेताओं के साथ हार जीत पर मंथन किया। साथ ही स्वर्गीय शेख गफ्पार को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी।सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 गुरूवार को प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव के निवास पर निकाय चुनाव में जीतकर आए कांग्रेस पार्षद और छाया पार्षद एकत्रित हुए। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं के साथ सभी का परिचय हुआ। मिलकर खुशियां जाहिर की…शेख गफ्फार को याद किया। 

                                      पार्षदों और पार्षदों को अटल श्रीवास्तव, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह और अनिल टाह ने संबोधित किया। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पन्द्रह साल बाद निगम में कांग्रेस की जीत हुई है। हमें मिलकर नगर के विकास को लेकर काम करना है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

               अपने भाषण में नेताओं ने बताया कि हम पूरी बहुमत के साथ जीतकर आए हैं। हमें जीत हार से ऊपर उठकर काम करना है। जहां हमारी हार हुई है..वहा भी विशेष रूप से छाया पार्षदों की देखरेख में विकास किया जाएगा। रश्मि सिंह और अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जिन वार्डों में हमारे प्रत्याशियों को सफलता नहीं मिली। दरअसल वहां हमारी हार नहीं बल्कि हम कहेंगे कि कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। इसलिए हारे हुए प्रत्याशियों को दुखी या परेशान होने की चिंता नहीं नहीं करनी चाहिए। ऐसे वार्डों का विकास उन्ही की देखरेख में किया जाएगा।

                                 पत्रकारों से अटल श्रीवास्तव ने बताया कि क्रिसमस पर्व मनाने सभी प्रत्याशियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभी लोग एक दूसरे से रूबरू होकर अपनी खुशियों को ना केवल जाहिर किया है। बल्कि शुभकामनाएं भी दी है। मेयर के सवाल पर अटल श्रीवास्तव ने बताया कि मेयर कौन का फैसला पर्यवेक्षक की उपस्थिति में किया जाएगा। मेयर के नाम का एलान खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

            बैठक और संक्षिप्त परिचय के बाद सभी पार्षदों ने एक साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे।  

अलग अलग गुटों में होती रही चर्चा    

            कार्यक्रम के दौरान मेयर की दौड़ में शामिल कुछ वरिष्ठ चेहरे अपने समर्थक प्रत्याशियों के साथ इधर उधर गुट बनाकर चर्चा करते हुए दिखाई दिए। कुछ वरिष्ठ कांग्रेस पार्षदों ने यद्यपि सीधे सीधे कुछ तो नहीं कहा..लेकिन अपनी इच्छा जाहिर की कि अपनी बातों को जरूर पर्यवेक्षक साने रखेंगे।

close