नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20151003-WA0002बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने आज एक बार फिर नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेशीले इंजेक्शन बरामद किया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से मिनीबस्ती समेत आस-पास के क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार कर रहा था। शहर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर और पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिये थे।

           सिविल लाइन पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर मिनीबस्ती क्षेत्र से नशे के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दिनेश ऊर्फ बुचल्ली पिता धनीराम गेंदले है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि वह क्षेत्र में नशे का चोरी छिपे कारोबार करता है। सूचना के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने सादी वर्दी में रेड दिया। आरोपी को लाइफ लाइन अस्पताल के पास से नशे के इंजेक्शन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार है।

                           पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुचल्ली पर लगातार नजर थी। मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाइफ लाइन अस्पताल के पास नशे का इंजेक्शन बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेड कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता लखन पटले ने बताया कि आरोपी के पास 454 रेक्सोजेनिक इंजेक्सन और एविल के 11 इंजेक्शन बरामद हुए हैं। इसके अलावा उसके पास सामान बिक्री के 3525 रूपए भी मिले हैं।

                     बहरहाल पुलिस ने बुचल्ली के खिलाफ धारा 21 और 22 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना किया है।

close