नहीं थम रहा कोरोना विस्पोट..शहर में 167 मरीज दर्ज..जिले में 198 संक्रमित

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- सोमवार को जिले में कुल 198 कोरोना मरीज पाए गए हैं। अकेले बिलासपुर में कोविड मरीजों की संख्या कुल 167 दर्ज की गयी है। इसके अलावा 31 मरीज जिले के अन्य क्षेत्रों में पाए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             जिले में सोमवार को कुल 198 मरीजों की जानकारी मिली है। अकेले बिलासपुर निगम क्षेत्र में कोविड मरीजों की संख्या 167 दर्ज की गयी है। खासकर दयालबन्द,कुदुदण्ड, जरहाभाठा और सरकन्डा में रिकार्ड संख्या में मरीज पाए गए हैं। इसके चलते शहर वासियों मेें अब लाकडाउन को लेकर बेसब्री से इंतजारा देखने को मिल रहा है। 

                   स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिलासपुर निगम क्षेत्र से बाहर कुल 31 मरीजों में कोविड पाजीटिव लक्षण मिले है। कोटा में पाए गए मरीजों की संख्या 22 है। जबकि तखतपुर में तीन और मस्तूरी में कुल 6 कोविड के मरीज मिले हैं।

             जानकारी देते चलें की लगातार विस्फोटक स्थिति को देखते हुए ही जिला प्रशासन प्रमुख डॉ. सारांश मित्तर ने एक सप्ताह का लाकडाउन का फरमान जारी किया है। लाकडाउन 22 सितम्बर से शुरू होकर 28 सितम्बर तक लागू रहेगा।

close