नहीं रही अर्जुन सिंह की शक्ति पुंज…सरोज सिंह को कांग्रेसियों ने किया नम आंखों से याद..कहा योगदान को याद रखेगा देश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 बिलासपुर— अविभाज्य मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ,पंजाब के पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की धर्मपत्नी का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। सरोज सिंह मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की माता हैं। कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरोज सिंह ,अर्जुन सिंह की शक्ति पुंज थी। उन्होंने हर स्थिति परिस्थिति में कुंवर साहब के साथ कदम से कदम मिला कर संबल प्रदान किआ है। देश का जनमानस सरोज सिंह को भारतीय नारी, माँ के साथ साथ सामाजिक राजनैतिक और महिला शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को हमेशा याद रखेगा।
                           कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शोकसभा में कांग्रेसियों ने सरोज सिंह को नम आखों से याद किया। साथ ही श्रीमती सरोज सिंह के बताये मार्ग पर चलना का संकल्प लिया। नम आखों से श्रद्धांजलि देते हुए भगवान से कामना की है कि भगवान उन्हें श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।
              लोक सभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव,विधायक शैलेष पाण्डेय,रश्मि आशीष सिंह,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,प्रवक्ता अभय नारायण राय,विभोर सिंह,प्रदेश सचिव पदाधिकारी–पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्रकार,वाणी राव,महेंद्र गंगोत्री ने श्रीमती सरोज सिंह को श्रीमती सरोज सिंह को अर्जुन सिंह का शक्ति पुंंज बताया।
                       इस दौरान शेख गफ्फार,विष्णु यादव,विवेक बाजपेयी,आशीष सिंह,महेश दुबे,रविंद्र सिंह,कृष्ण कुमार यादव,पंकज सिंह,रामशरण यादव,अर्जुन तिवारी,राजेंद्र शुक्ला,विजय पांडेय,अशोक अग्रवाल,राकेश शर्मा,ज़फ़र अली,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,शेख नजीरुद्दीन,राजेश शुक्ला,ऋषि पांडेय,अनिल सिंह चौहान,मोह जस्सास, भास्कर यादव,तैय्यब हुसैन,अरविन्द शुक्ला,विनोद साहू ने भी श्रीमती सरोज सिंह को नम आखों से याद किया। अजय यादव,राधे भूत, शेखर मुदलियार,शिवा मिश्रा,जसबीर गुम्बर,धर्मेश शर्मा,देवेंद्र सिंह,सुनील शुक्ला,स्वप्निल शुक्ला,सिद्धांशु मिश्रा,शिवा नायडू,भावेंद्र गंगोत्री, आशीष गोयल,यतीश गोयल,गोपाल दुबे,गौरव दुबे सुभाष ठाकुर,राकेश हंस ने मृतात्मा को अदरांजलि दी।
close