नाक के नीचे से भागा हवाई फायर का आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sarkanda thanaबिलासपुर—- मोपका छठ घाट के पास आज सुबह नशे की हालत में एक व्यक्ति ने तीन राऊंड गोली चलाई है। जानकारी के अनुसार नशेड़ी युवक तोरवा थाने के रास्ते व्यापार विहार की तरफ गया। करीब तीन घंटे बाद गोलीबारी की सूचना सरकंडा थाने को हुई। सूचना के बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर वाहन जांच की लेकिन परिणाम कुछ भी हासिल नहीं हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                मोपका धान मण्डी के पास सुबह 8 बजे व्हाइट कार से दो लोग पहुंचे नशे की हालत में ठेले पर पहुंचे। इसी बीच दोनों में से एक व्यक्ति ने तीन राऊंड हवाई फायर की। जिसके चलते आस-पास के लोगो में काफी दहशत फैल गई। गोली चलाने के बाद दोनो व्यक्ति तोरवा थाना के रास्ते व्यापार विहार की तरफ कार से फरार हो गये। हवाई फायर के करीब तीन घंटे बाद कंट्रोल रूम को जानकारी मिली। कंट्रोल रूम से करीब सवा ग्यारह बजे हवाईफायरिंग की जानकारी सरकंडा पुलिस को मिली।

                          सूचना मिलते ही सरकंडा थाना स्टाफ मौके पर पहुच गया। एसपी के निर्देश पर शहर को नाकाबंदी कर कार की तलाश हुई। लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस गिरफ्त से काफी दूर निकल चुके थे। घटना स्थल पहुचे एसआई युवराज तिवारी को ठेले वालो ने बताया कि तीन राऊंड फायरिंग हुई है। पुलिस को मौके से 0.8 एमएम का एक खोखा भी मिला है। दो खोखे तलाश के बाद भी नहीं मिले।

                              फायरिंग के समय मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि जिस समय गोली चलने की आवाज सूनाई दी वह  नास्ता बना रहा था। गोली चलने की आवाज सुनते ही बाहर आ गया।  एक व्यक्ति को नशे की हालत में गोली चलाते देखा। इसके बाद वह गाड़ी में बैठा और तोरवा पुल की ओर चला गया।

close