नागपुर के तुमसर में संदीप ने कहा.. शांति स्थापना में कानून की भूमिका अहम्..छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या और योगी का हुआ जन्म..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे के मुख्य आतिथ्य में महाराष्ट्र के नागपुर जिला स्थित तुमसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन युवा दिवस पर किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दुबे ने ना केवल सभा को संबोधित किया। बल्कि स्वामी विवेकानन्द के योगदान और महर्षि योगी के काम को याद किया।
 
                         युवा दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर जिला स्थित तुमसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप दुबे ने भाग लिया। परिचर्चा के दौरान मुख्य अतिथि संदीप दुबे ने स्वामी विवेकानन्द के देश के प्रति योगदान को शिद्दत के साथ पेश किया। उन्होने बताया कि हमें गर्व है कि अपने जीवन काल में स्वामी विवेकानन्द ने रायपुर में दो साल व्यतीत किए। विवेकानन्द के पिता रायपुर में कम्पनी कर्मचारी हुआ करते थे। विवेकानन्द ने देश विदेश में अपने रायपुर प्रवास का शिद्दत के साथ रखा है। आज भी रायपुर ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश स्वामी विवेकानन्द को दिल से याद करता है। उनके पदचिन्हों पर चलकर प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। प्रदेश सरकार ने विवेकानन्द की याद को हमेशा बनाए रखने के लिए कृतसंकल्पित है।  
 
                           संदीप दुबे के अनुसार तुमसर में आयोजित परिचर्चा का विषय शांति की स्थापना कानून और न्याय रखा गया। विषय पर प्रकाश डालने का मौका मिला। इस दौरान जानकारी देते हुए खुशी हुई कि भारतीय संविधान को देश के महापुरूषों के उद्देश्यों और संदेशों को समाहित कर लिखा गया है। 
 
            परिचर्चा में संदीप दुबे ने जानकारी दी कि खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश ऋषि मुनी और तपस्वी की धरती के रूप में आदि ग्रंथ में जिक्र है। यहां राम का ननिहाल है। शांति के साथ विकास छत्तीसगढ़ की धरती और सरकार समेत आम जनता का मूल मंत्र है। छत्तीसगढ़ की धरती पर ही महान संत महर्षि महेश योगी का जन्म हुआ है। उन्होने भी स्वामी विवेकानन्द की तरह अमन चैन का पताका देश दुनिया में फहराया है। महर्षि योगी का जन्म राजिम के पास पाण्डुका ग्राम में हुआ था। सौभाग्य की बात है कि माता राजिम कौशल्या का भी जन्म स्थल है।
close