नाचने को नहीं मिला..तो आरोपियों ने हत्या कर दी..नाबालिग समेत सात आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मामला सकरी  थाना क्षेत्र का है। आरोपियों को जब नाचने को नहीं मिला तो..मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। शिकायत के बाद मर्ग कायम कर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

           सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को मंगला चौक निवासी मोहन रजक ने थाना पहुच कर बताया कि मारपीट के दौरान गौतम वस्त्रकार उम्र 27 साल की कुछ लोगों ने हत्या कर दी है। गौतम वस्त्रकार देवरीकला का रहने वाला है।

                   पुलिस ने खबर मिलते ही पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपियों की छानबीन तेज की गयी। घटना में शामिल सात आरोपियों को धर दबोचा गया। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। 

    पुलिस के अनुसार ग्राम चकराकुण्ड में एक बारात आयी। बारात में नाचने को लेकर मृतक से आरोपियों का विवाद हो गया। विवाद मारपीट तक पहुंच गया। सातो आरोपियों ने मिलकर मृतक गौतम वस्त्रकार पर लाठी,एस्बेस्टस सीट से हमला कर दिया। इस दौरान सभी ने लात घूंसों से भी पीटा।

                     एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपियों को तलाशी के दौरान पकड़ा गया। पकड़े गए एक नाबालिग के अलावा 6 अन्य आरोपी हैं। आरोपियों का नाम नेतश ऊर्फ सोनू यादव डीपरापारा, नाकेश्वर प्रसाद यादव निवासी चकराकुण्ड, उमाशंकर यादव ऊर्फ भोलू निवासी चकराकुण्ड, आकाश यादव, कौशल यादव, हितेश यादव निवासी चक्राकुण्ड है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302 और 34 का अपराध दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

        

TAGGED: , ,
close